भारत ने किया पृथ्वी-2 का सफल प्रक्षेपण
भारत ने किया पृथ्वी-2 का सफल प्रक्षेपण
Share:

ओडिशा : भारत ने अपनी महत्वाकांक्षी बैलेस्टिक मिसाईल पृथ्वी 2 का सफल प्रक्षेपण किया। इस मिसाईल का प्रक्षेपण चांदीपुर के परीक्षण केंद्र से किया गया। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी - 2 एक ऐसी मिसाईल है जो कि स्वदेश निर्मित है। यह मिसाईल 500 किलोग्राम से करीब 1 हजार किलोग्राम तक का वज़न वहन करने की क्षमता युक्त है। यह अपने साथ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

इसे मोबाईल लाॅन्चर से भी छोड़ा जा सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि मिसाईल प्रातः करीब 10 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज के प्रक्षेपण परिसर - 3 से लांच हुई। इस दौरान 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी मिसाईल दो लिक्विड प्रपल्शन इंजन से संचालित होती है।

पृथ्वी - 2 मिसाईल को वर्ष 2003 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। यह एक तरह की पहली मिसाईल है। जिसे डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाईल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार किया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -