'भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है जिसने मालदीव को रक्षा समेत कई क्षेत्रों में मदद की है', अपनी सरकार पर भड़कीं मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री
'भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है जिसने मालदीव को रक्षा समेत कई क्षेत्रों में मदद की है', अपनी सरकार पर भड़कीं मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री
Share:

नई दिल्ली: मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों की सख्त आलोचना की है। सोमवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां मालदीव सरकार की 'अदूरदर्शिता' को दिखाती हैं। मारिया ने कहा कि भारत मालदीव के लिए '911 कॉल' है जिसे किसी भी परेशानी के वक़्त मालदीव डायल करता है। मारिया ने कहा कि भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है जिसने मालदीव को रक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहायता की है। उन्होंने लंबे वक़्त से चले रहे आ रहे रिश्तों को कमजोर करने के प्रयास की निंदा की।

मारिया अहमद ने कहा, 'यह वर्तमान सरकार की अदूरदर्शिता है।।। हम एक छोटा देश हैं जो सभी के मित्र हैं, मगर हम इस बात से मना नहीं कर सकते कि हमारी सीमाएं भारत के साथ लगती हैं। हमारी सुरक्षा चिंताएं एक हैं। भारत ने हमेशा हमारी सहायता की है। भारत रक्षा क्षेत्र में हमारी क्षमता विकसित करने, हमें रक्षा संबंधी उपकरण प्रदान कराने और हमें अधिक आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में हमारी सहायता कर रहा है।' आगे उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का यह सोचना बेहद ही अदूरदर्शिता दिखाना है कि हम भारत के साथ सदियों से चले आ रहे रिश्तों को बरकरार रखने का प्रयास नहीं कर सकते।'

भारत और मालदीव के बीच बीते सप्ताह बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया जिसमें मालदीव की एक मंत्री, कैबिनेट सदस्यों तथा सरकारी अफसरों ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर भारतीयों से लक्षद्वीप घूमने का आह्वान किया था। लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना एवं अन्य तीन नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

नया एयरपोर्ट, लड़ाकू विमानों की तैनाती..! मालदीव तो छोड़ो, लक्षद्वीप में अलग ही तैयारी कर रही है भारत सरकार

भारत-मालदीव विवाद में 'कांग्रेस' किसके साथ ? पार्टी सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया स्टैंड !

कोहरा, शीतलहर, ओलावृष्टि,, अभी नहीं जाएगी ठंड ! जानिए आपके राज्य को लेकर क्या है मौसम विभाग का अनुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -