भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य, शतक से चूके 3 खिलाड़ी
भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य, शतक से चूके 3 खिलाड़ी
Share:

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज भारत तथा श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज भारत तथा श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीता तथा भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (82 रन, 56 गेंद, तीन चौके, छह छक्के) ने ताबड़तोड़ पारी खेली।

शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन शतक से चूक गए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने पंजा खोला। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट चटकाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। तत्पश्चात, शुभमन गिल और विराट कोहली ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 189 रन की पार्टनरशिप की।

भारतीय क्रिकेट टीम का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा मात्र चार रन बनाकर आउट हुए। मगर इसके बाद रन मशीन विराट कोहली (88 रन, 94 गेंद, 11 चौके) तथा ओपनर शुभमन गिल (92 रन, 92 रन, दो छक्के और 11 चौका) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज शतक पूरा नहीं कर पाए।

Ind Vs SL: वानखेड़े में लगेगा रनों का अंबार, लेकिन क्या 'बारिश' बनेगी विलन ? देखें मुंबई का Weather Forecast

न्यूज़ीलैंड की शिकस्त ने पाकिस्तान को दे दी 'संजीवनी' ! बेहद दिलचस्प हो गई है सेमीफाइनल की लड़ाई, रेस में ये टीमें

वर्ल्ड कप के बीच इस मशहूर स्टार क्रिकेटर ने लिया संन्यास, फैंस को लगा झटका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -