भारत जल्द दो अंको की आर्थिक वृध्दि दर का आंकड़ा छुयेेगा : राजनाथ
भारत जल्द दो अंको की आर्थिक वृध्दि दर का आंकड़ा छुयेेगा : राजनाथ
Share:

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यूपीए सरकार की नीतियों पर हमला किया और कहा की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर ला दिया है, यहीं कारण है कि विदेशी निवेशक भारत में निवेश को लेकर काफी रूचि ले रहे है।

गृह मंत्री ने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक विकास की और अग्रसर हो रहा है और आने वाले सालों में भारत की अर्थव्यवस्था की वृध्दि दर दो अंको में चली जायेगी। सिंह ने कहा कि अटल सरकार ने कई ऐसी महत्तवपूर्ण नीतिया बनाई जिससे भारत की जीउीपी की वृध्दि आठ फिसदी हो गयी थीै। यहीं कारण थें की वैश्विक मंदी कोई भी प्रभाव भारत पर नहीं पड़ा था। अब मोदी सरकार भी उन्हीं नीतियों के तहत आर्थिक व्यवस्था पर काम कर रही है। जिसके कई सकारात्मक प्रभाव भी अब दिखाई देने लगे है।

राजनाथ ने कहा की अटल सरकार में आर्थिक रूप से सदृढ रही। साल 2004 में मनमोहन सरकार के बनने के बाद जीडीपी में मामुली बढ़त हुई लेकिन बाद में यह जस की तस रह गयी और इसमें कोई बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गयी। यहीं कारण था कि देश अपनी इच्छित वृध्दि दर हासिल नहीं कर सका। विकास के रास्ते पिछड़ गया और यहीं कारण था कि साल 2014 तक देश आर्थिक मंदी के दौर पर पहुॅंच गया। और हम दूसरे देशों पर निर्भर रहने लगे।

राजनाथ शनिवार को पीएचडी चैंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में उपस्थित थे जहां उन्होंने कहा, यह ज्ञात है कि मोदी सरकार जब सत्ता में आयी थी तब तक देश आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया था और हम विभिन्न दृष्टिकोण से दूसरे देशों पर निर्भर रहने की स्थिती में आ गए थे लेकिन सरकार ने कार्यभार संभाला देश की आर्थिक व्यवस्था तेजी से बढ़ने लगी और देश का आर्थिक तंत्र पूरी तरह से नियंत्रण में आ गया। सिंह ने कहा की आज में गर्व के साथ कह सकता हुं की हमारी जीडीपी बढ़कर 7.5 से 7.6 पर आ चुकी है और इसका पूरा श्रेय मौजूदा सरकार को जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -