लद्दाख विवाद पर भारत-चीन की सैन्य वार्ता जारी, LAC पर हलचल तेज़
लद्दाख विवाद पर भारत-चीन की सैन्य वार्ता जारी, LAC पर हलचल तेज़
Share:

लेह: भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के नजदीक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए सैन्य वार्ता जारी है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को मेजर जनरल स्तर की वार्ता खत्म होने के बाद उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में चुशुल में कई स्तर पर बातचीत होगी। इसमें कुछ इलाकों में शांति बहाली को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगे होने वाली वार्ता में गलवान क्षेत्र के पेट्रोलिंग प्वाइंट 14, पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 (114 ब्रिगेड एरिया) और पेट्रोलिंग प्वाइंट 17 (हाॅट स्प्रिंग एरिया) में जारी तनाव को समाप्त करने पर चर्चा होगी। सूत्र ने आगे कहा कि बुधवार को दोनों तरफ से मेजर जनरल स्तर पर वार्ता हुई। इसके बाद सैन्य तनाव खत्म करने के लिए अब ब्रिगेड और बटालियन स्तर पर वार्ता की जाएगी। मिलीटरी कमांडर स्तर की बातचीत के पश्चात मेजर जनरल स्तर पर वार्ता हुई है।

सैन्य कमांडर स्तर पर वार्ता के लिए 6 जून को चुशुल के मोल्डो में14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की तरफ से मेजर जनरल लिउ लिन के बीच बातचीत हुई थी। पहले दौर की वार्ता के बाद चीन और भारत की सेनाएं गलवान नाला, पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 और हाॅट स्प्रिंग एरिया में अपने-अपने क्षेत्र में 2-2.5 किमी पीछे हट गईं थीं।

असम : राज्य में 3092 लोग हुए कोरोना संक्रमित, नए मरीजों की तादाद बढ़ी

बेटी को योगा डे के लिए तैयार कर रहे हैं कुणाल, क्यूट वीडियो हो रहा वायरल

ग्रामीणों ने स्वंय ही कर लिया सड़क निर्माण, जाने पूरी डिटेल्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -