अंडर-18 एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला टीम ने 3-1 से मलेशिया को हराया
अंडर-18 एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला टीम ने 3-1 से मलेशिया को हराया
Share:

नई दिल्ली: भारत चौथे महिला अंडर -18 एशिया हॉकी कप पर अपनी जीत का सिलसिला कायम रखी हुई है. भारत का अंतिम मैच मेलशिया से हुआ  जिसमे भारत, मलेशिया को  3-1 से करारी मात देकर  पूल ए के  शीर्ष पर पहुच गई है. 
    
इन दोनों टीमो की शुरुआत कुछ ज़्यादा अच्छी नही हुई थी.उसी बीच मलेशिया ने मैच का पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया,लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस ने उसे गोल में बदलने का मौका नहीं दिया. उसके बाद भारत को अपना पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला. वही उसका फायदा उठाते हुए मनप्रीत कौर ने अपना पहला गोल दागाकर 1-0 की बढ़त हासिल की. दूसरे हाफ के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने खेल में तेज़ी दिखाते हुए मलेशिया के डिफेन्स को भेदने का प्रयास किया और 39 मिनट में भारत ने दूसरा गोल दागा.
        
वही मलेशिया की तरफ से उसका पहला शॉट नाकाम रहा और 40वे मिनट में नूरामिराह शहकिराह ने पहला गोल किया. उसके थोड़ी देर बाद भारत की ओर से लालरेमसियानी ने गोल कर अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई. इसके बाद भारतीय टीम ने आराम से मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और मलेशिया को वापसी करने का मौका नहीं दिया.

 

अंडर-18 एशिया कप हॉकी में...

15 साल बाद भारत ने जीता जूनियर हॉकी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -