अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने चीन को दी शिकस्त
अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने चीन को दी शिकस्त
Share:

भारत की महिला हॉकी टीम ने चौथे महिला अंडर-18 एशिया कप में करीबी मुकाबले में चीन को 3-2 से शिकस्त दी। भारत के लिये पहला गोल लालरेमसियामी ने सातवें मिनट में किया, जिसके बाद उन्होंने पहले हाफ के खत्म होने से पांच मिनट पहले टीम के लिये दूसरा गोल किया।

चीन ने दूसरे हाफ में वापसी की और गु यंगयान ने 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान नियंत्रण तो बनाया लेकिन कोई बढ़िया मौका नहीं बना सकीं और 51वें मिनट में यंगयान ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

भारत ने आस नहीं छोड़ी और हमले करना जारी रखा जिसका उन्हें फल भी मिला। संगीता कुमारी ने पेनल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाते हुए गोल दागा जो विजयी गोल साबित हुआ।

हरियाणा हरिकेन ने की माही की तारीफ़

रियो में पदक जीतने वाली साक्षी के लगे कम दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -