'थैंक यू मोदी जी'! CM नीतीश की नई पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल
'थैंक यू मोदी जी'! CM नीतीश की नई पोस्ट ने मचाई सियासी हलचल
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह कर्पूरी को भारत रत्न देने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले को अच्छा बताया। हालांकि, कुछ देर पश्चात् नीतीश ने अपने पोस्ट को एडिट किया तथा उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी किया। इससे पहले उन्होंने पोस्ट में मोदी का जिक्र नहीं किया था। राजनीतिक गलियारे में नीतीश का पोस्ट अब चर्चा का विषय बन गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और फेसबुक पर पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान समाजवादी नेता दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलना बहुत खुशी की बात की है। कर्पूरी को उनकी 100वीं जयंती पर भारत रत्न देने पर दलितों, वंचितों एवं पिछड़े तबके के लोगों में सकारात्मक भाव उत्पन्न करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि वह हमेशा से ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने मांग करते रहे हैं। वर्षों पश्चात् उनकी मांग अब जाकर पूरी हुई है।

नीतीश ने यह पोस्ट रात लगभग सवा 9 बजे सोशल मीडिया पर शेयर किया। हालांकि, लगभग डेढ़ घंटे बाद मुख्यमंत्री ने इस पोस्ट में संशोधन किया तथा अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देते हुए लाइन भी लिख दी। इससे पहले फेसबुक पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमेंट करके नीतीश को मोदी का धन्यवाद करने की नसीहत भी दे दी थी।

दिल्ली-NCR में शीतलहर और घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

सशस्त्र सीमा बल के प्रमुख के रूप में IPS दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला प्रभार

'जब तक पीएम मोदी हैं, तब तक..'. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -