राजधानी में फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिया पुरस्कार
राजधानी में फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिया पुरस्कार
Share:

भोपाल : देशभर में स्वाधीनता दिवस समारोह उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी स्वाधीनता दिवस समारोह खुशी के साथ मनाया गया। राजधानी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रध्वज फहराया, दूसरी ओर विदिशा में आयोजित किए गए समारोह के दौरान वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार का स्वास्थ्य कुछ खराब हो गया। राजधानी में ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य की विकास यात्रा का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य को नवीन ऊंचाईयों पर ले जाने का भी संकल्प लिया गया। यही नहीं शिवराज सिंह ने प्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2016 के महाकुंभ को लेकर भी अपने उद्बोधन में चर्चा की। 

मिली जानकारी के अनुसार स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा परेड की सलामी ली गई। इस दौरान परेड में सशस्त्र दल और गैर सशस्त्र दल वर्ग में मार्चिंग हुई। जिसमें सशस्त्र दल में सशस्त्र बल प्रथम, हाॅक फोर्स, एसटीएफ आदि दल शामिल रहे। श्रेष्ठ दल को मुख्यमंत्री शिवराज ने पुरस्कृत भी किया। 

प्रदेश के अन्य शहरों में भी ध्वजारोहण का आयोजन हुआ। इसमें हरदा में जिले के प्रभारी मंत्री सरताज सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मीसाबंदियों के साथ बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सीहोर में कलेक्टर सुदाम खडे ने पुलिस मैदान पर ध्वजारोहण किया। विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा नगर पालिका और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल आरोका के साथ पूर्व विधायक मदन लाल त्यागी समेत अन्य मौजूद रहे।

यही नहीं बैतूल में रिमझिम बारिश के बीच बैतूल के पुलिस परेड मैदान पर कलेक्टर ज्ञानेश्वर पाटील ने झंडा वंदन किया। रीवा में एसएएफ मैदान पर ध्वजारोहण हुआ। जिसमें मंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मंत्री श्री शुक्ल ने परेड की सलामी ली।

जबलपुर में राज्यमंत्री शरद जैन ने परेड की सलामी ली इस दौरान उन्होंने जनधन योजना के खाते खोलने वाले जनप्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाॅल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

सेंधवा में स्वाधीनता दिवस समारोह में किला प्राचीर पर प्रातः 8.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष और वियायक प्रतिनिधि विकास आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान स्थानीय स्कूलों में भी विभिन्न आयोजन हुए और ध्वजारोहण हुआ। विद्यालयों में बच्चों ने क्रांतिकारियों का वेश धरा और अपनी प्रस्तुति दी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -