कोहरे के कारण यूपी रोडवेज ने लिया बड़ा फैसला, अब रात 12 बजे बाद नहीं होगा ये काम
कोहरे के कारण यूपी रोडवेज ने लिया बड़ा फैसला, अब रात 12 बजे बाद नहीं होगा ये काम
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने कोहरे के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। विभाग की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि रात 12 बजे के बाद राज्य में बसें नहीं चलाई जाएंगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि कोहरे के कारण हो रहे हादसों को रोका जा सके। विभाग ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी एक महीने के लिए बंद कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में रात के वक़्त परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें नहीं चलेंगी। कोहरे से हादसों के बाद विभाग ने ये बड़ा फैसला लिया है। अब रात में बसें चलाए जाने का फैसला मौसम में सुधार होने के बाद लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद यूपी परिवहन की बसें चलेंगी। RM व ARM को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक शिविर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोहरे की स्थिति बरकरार रहने तक बसें रास्ते में स्टेशनों और होटलों पर रुकेंगी। स्टेशनों पर रात में भी स्टॉल और रेस्टोरेंट चालु रहेंगे। 

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संजय कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी क्षेत्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि कोहरे के कारण हादसे हो रहे हैं। इन हादसों पर रोकथाम के लिए जरूरी फैसला लिया जा रहा है। वह यह कि अब रात में बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

फिर मास्क होगा जरुरी, लागू होंगी नई गाइडलाइन्स.., कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की मीटिंग जारी

'ये औरंगज़ेब जैसा फरमान..', केजरीवाल सरकार पर क्यों भड़के मनजिंदर सिंह सिरसा ?

'नहीं रहे पूर्व पीएम, मनमोहन सिंह का हुआ निधन..', फेक न्यूज़ के लिए 'आज तक LIVE' पर बैन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -