हिमाचल प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस को 'बहुमत', क्या बना पाएगी सरकार ?
हिमाचल प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस को 'बहुमत', क्या बना पाएगी सरकार ?
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में मुकाबला टक्कर का दिख रहा है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं भाजपा ने 25 सीटों पर बढ़त ले रखी है। बता दें कि, 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 35 है और मुकाबला कांटे का होने की स्थिति में जोड़-तोड़ की सियासत शुरू हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने रणनीतिकारों को सक्रीय कर दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपिंदर सिंह हुड्डा को क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए लगाया गया है। 

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के विधायकों को चंडीगढ़ या कहीं और किसी होटल में रखा जा सकता है। कांग्रेस को भय है कि दो या तीन सीटों का ही अंतर रहने पर भाजपा उसके विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर सकती है। केंद्र में सत्ता में होने के कारण भाजपा से MLA प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू में सीएम पद को लेकर भी खींचतान की स्थिति है। ऐसे में भाजपा इसका लाभ उठाते हुए कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में लेने का लालच देकर तोड़ सकती है। यही कारण है कि कांग्रेस नतीजों से पहले ही सहमी हुई है और विधायकों को बचाने की योजना तैयार कर रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में परम्परागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है, मगर इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबले हिमाचल में सत्ता का मैच फंसता दिखाई दे रहा है। सूबे में सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को हुए मतदान में लगभग 76.44 फीसद वोटिंग हुई थी, जिसमें 412 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत EVM में कैद हो गई थी। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार हैं।

'हमारे पार्षद खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा..', मनीष सिसोदिया ने लगाया आरोप

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा रामपुर उपचुनाव में वोटर्स के साथ मारपीट का मामला, सुनवाई आज

हिमाचल चुनाव: बड़ी जीत की तरफ जयराम ठाकुर, 31 हजार से अधिक वोटों से आगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -