जिस घर में होता है वास्तुपुरूष उस घर पर मुसीबत की परछाई भी नहीं पड़ सकती
जिस घर में होता है वास्तुपुरूष उस घर पर मुसीबत की परछाई भी नहीं पड़ सकती
Share:

मानव जीवन एक ऐसा जीवन है जो कभी संतुष्ट नहीं होता उसकी एक इच्छा पूरी होने के बाद दूसरी इच्छा जन्म ले लेती है। वैसे तो हर इंसान का सपना होता है कि वह जिस भी घर में रहे वह उसका खुद का घर रहे। वह अपनी ही छत के नीचे जीवन यापन करें। बहुत से लोग ऐसे भी भी जो अपने सपनें को साकार करने के लिए खुद के घर का निर्माण भी करने लग जाते हैं और जब घर का निर्माण होता है तो उनके मन में बहुत सारे सपने होते हैं कि हमारा नया घर ऐसा होगा, हर तरफ खुशहाली होगी और भी बहुत से सपने मन में संजोये रहते हैं लेकिन आमतौर पर हर घर की कहानी यही होती है कि घर में मनमुटाव या फिर झगड़े जैसी परेशानी तो पैदा होती ही है। अगर आप भी घर का निर्माण कर रहे है और चाहते है की आपका घर हमेशा खुशहाली से भरा रहे तो इसके लिए जरूरी है की आप वास्तुपुरूष को खुश करें। जी हां तो चलिए जानते हैं की किस तरह हम वास्तु पुरूष को खुश कर सकते हैं।

वास्तव में वास्तु पुरूष हर मकान का स्वयंभू संरक्षक होता है। उसे भवन का प्रमुख देवता माना जाता है। वेदों में बताया गया है कि स्वयं ब्रह्मा ने वास्तुपुरूष की रचना की और उसे आशीर्वाद दिया कि संसार में हर निर्माण के अवसर पर तुम्हारी पूजा अनिवार्य होगी अन्यथा वह निर्माण शुभ फलदायी नहीं होगा। यही वजह है कि हर मकान, हर निर्माण के आधार में वास्तु पुरूष का वास होता है। मकान की निरंतर सुरक्षा का भार इस वास्तु पुरूष पर ही होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु पुरूष के मुख से हर समय तथास्तु निकलता रहता है। इसका कारण यह है कि वास्तु पुरूष अपने घर में रहने वाले हर व्यक्ति की इच्छा पूरी करना चाहता है। आपने हमेशा सुना होगा कि घर के बड़े-बुजर्ग कहते हैं, बुरी बात मुंह से नहीं निकालना चाहिए, शुभ-शुभ बोलो, 32 दांत की जबान कब लग जाए, क्या पता? इसकी वजह यही है कि वास्तु पुरूष का आशीर्वाद हर समय उसके मुंह से निकलता है और वह कब, किस बात पर स्वीकृति की मुहर लगा दे, क्या ? इसीलिए हमेशा अच्छा बोला जाए, तो वास्तु पुरूष के आशीर्वाद से सब शुभ ही होता है।

 

 

करने जा रहे अगर भवन का निर्णण तो पढ़ लें पहले ये खबर

पक्षियों को दाना डालते समय भूल कर भी ये गलती न करें

जिन लोगो का जन्म होता है रात को वो होते है किस्मत वाले

घर आया हुआ मेहमान करे कुछ ऐसा काम तो समझ लें आपको होने वाला है लाभ

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -