25 सितम्बर तक इन राज्यों में रोज होगी बारिश, जानें अपने प्रदेश का हाल
25 सितम्बर तक इन राज्यों में रोज होगी बारिश, जानें अपने प्रदेश का हाल
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिल्लीवालों को कड़क धूप और उमस से राहत मिली हुई है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों  में बुधवार को भी बारिश हुई थी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। वहीं, देश के विभिन्न इलाकों से मॉनसून की वापसी हो भी गई है। 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 22 सितंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ एक या दो बार वर्षा हो सकती है। दिल्ली में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, गाजियाबाद में भी आज बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में 21 से 25 सितंबर तक हर दिन भारी बारिश होगी। इस दौरान बादल के गरजने की भी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ में आज , पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 सितंबर तक मध्यम बारिश हो सकती है।

यदि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बने, तो कौन होगा राजस्थान का CM ?

राष्ट्रीय खेलों में मजबूत वापसी करना चाहती है मनिका बत्रा

फ्रांस के राष्ट्रपति ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पूल, जानिए क्या कहा?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -