रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने 2 लोगों को मार दी गोली, मचा बवाल
रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने 2 लोगों को मार दी गोली, मचा बवाल
Share:

नालंदा: शनिवार को बिहार में नालंदा के दीपनगर थाना इलाके में कुछ अपराधियों ने रंगदारी न देने पर दो व्यक्तियों को गोली मार दी। दोंनों लोगों को जख्मी स्थिति में सदर हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। जख्मी में एक महिला भी है। चोटिल कृष्णा शर्मा की स्थिति ठीक है वहीं महिला को उपचार के लिए निजी क्लीनिक में एडमिट कराया गया है।

चोटिल कृष्णा शर्मा ने कहा कि देवीसराय में उनका बाजार है। उसमें देवीसराय निवासी पप्पू कुमार जेवर की दुकान चलाते हैं। शनिवार प्रातः कुछ अपराधी उनके दुकान पर पहुंचकर मारपीट करने लगे तथा रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर शाम को एक दर्जन हथियारबंद अपराधी लूटपाट की नीयत से दुकान में पहुंचे। 

आगे उन्होंने कहा, उन्होंने दुकानदार से दुकान की चाभी मांगी। नहीं देने पर गोली चलाने लगे। बीच-बचाव के चलते उन्हें व एक महिला को गोली लग गई। गोली लगने के पश्चात् दोनों लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। बाजार में अचानक हुई गोलीबारी से चारों तरफ दहशत फैल गई। अपराधियों ने लगभग 5 राउंट फायरिंग की। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

कोरोना के मामलों में फिर हुआ इजाफा, बढ़ी चिंता

आमजन को महंगाई का एक और झटका, अब बढ़े इस चीज के दाम

बिली जीन किंग कप में इंडिया की इंडोनेशिया पर हासिल की शानदार जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -