बिली जीन किंग कप में इंडिया की इंडोनेशिया पर हासिल की शानदार जीत
बिली जीन किंग कप में इंडिया की इंडोनेशिया पर हासिल की शानदार जीत
Share:

इंडियन वुमन टेनिस टीम ने निरंतर 2 हार झेलने के उपरांत इंडोनेशिया को 2-1 से हराकर बिली जीन किंग कप एशिया/ओशिनिया ग्रुप एक में पहली जीत को अपने नाम कर लिया है। इंडियन टेनिस खिलाड़ी रुतुजा भोसले ने गुरुवार को पहले एकल मैच में 1-0 की शुरुआती बढ़त बनाई और फिर इंडोनेशिया की बीट्राइस गुमुल्या को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी है। 

दूसरे मैच में इंडिया की शीर्ष रैंकिंग महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने एल्डिला सुतजियादी पर 6-1, 6-2 से जीत अपने नाम की और इंडिया को इंडोनेशिया पर 2-0 की अजेय बढ़त भी दिलवा दी है। फिर आखिरी युगल मुकाबले में रिया भाटिया और सौम्या बाविसेट्टी की भारतीय जोड़ी को जेसी रोम्पीज और एल्डिला सुतजियादी से 3 सेटों के संघर्ष में 6-4, 7(9)-6(7), 2-6 से मात का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इंडिया को अपने पहले 2 मुकाबलों में चीन और जापान के हाथों 3-0 से मात का सामना करना पड़ा था। इंडोनेशिया पर जीत के साथ इंडिया 3 मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। जापान और चीन अपने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद टॉप में आ चुके है। इंडोनेशिया और न्यूजीलैंड क्रमश: 5वें और छठे स्थान पर हैं, जिनके पास तीन टाय में कोई जीत अब तक हासिल नहीं कर पाई है। ग्रुप एक की शीर्ष 2 टीमें प्ले-ऑफ में जाएंगी और नीचे की 2 टीमों को एशिया-ओशिनिया ग्रुप दो में भेजा जाने वाला है। 

क्या लखनऊ के खिलाफ डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर ? MI की पोस्ट पर बहन सारा ने किया ऐसा कमेंट

चोटिल सुन्दर की जगह किसे खिलाएगी कोलकाता ? हैदराबाद में हो सकती है फिंच की वापसी, देखें संभावित प्लेइंग XI

'पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के साथ जासूस बनकर भारत आईं थी उनकी पत्नियां..', पूर्व PCB चीफ ने खुद खोला राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -