'संसद में सेंधमारी के आरोपी अगर मुसलमान होते तो...', JDU अध्यक्ष ने बोला BJP पर हमला
'संसद में सेंधमारी के आरोपी अगर मुसलमान होते तो...', JDU अध्यक्ष ने बोला BJP पर हमला
Share:

पटना: बिहार की सत्ताधारी JDU के अध्यक्ष ललन सिंह ने संसद में सेंधमारी की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा,  संसद में सेंधमारी के आरोपी यदि मुसलमान होते तो भारतीय जनता पार्टी देश दुनिया में तूफान मचा देती। दरअसल, 13 दिसंबर को संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी। इसी दिन दोपहर लगभग 1 बजे दो लड़कों ने संसद में घुसपैठ की थी। दोनों युवक विजिटर गैलरी यानी दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए। ये दोनों युवक एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे। तभी एक युवक ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। 

वही इस के चलते संसद में अफरा-तफरी मच गई। सांसद यहां-वहां भागने लगे। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया तथा सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था। इनकी पहचान सागर (शर्मा) और मनोरंजन डी (मैसूर) के तौर पर हुई। वही अब ललन सिंह ने अपराधियों की पहचान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, भगवान का शुक्र है कि 2 लोग जो संसद में घुसे थे वो मुसलमान नहीं थे, यदि ये आरोपी मुसलमान होते तो भारतीय जनता पार्टी देश दुनिया में तूफान मचा देगी। ये लोग पूरे देश में धार्मिक उन्माद फैला देते। 

बता दे कि लोकसभा के भीतर जब दो लोग कूदे, तभी संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष एवं एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिड़काव कर रहे थे तथा नारे लगा रहे थे। दोनों की पहचान अमोल (लातूर) और नीलम (हिसार) के तौर पर हुई। इसके अतिरिक्त एक और अन्य आरोपी भी संसद के बाहर उपस्थित था, उसका नाम है ललित। ललित ने संसद के बाहर के प्रदर्शन का वीडियो बनाया। उसके पास सभी आरोपियों का मोबाइल था। तत्पश्चात, ललित फरार हो गया था। वह दिल्ली से राजस्थान भाग गया था। बता दे कि ललित ने दिल्ली आकर सरेंडर कर दिया है तथा अब उससे पूछताछ की जा रही है।

पीरियड्स में पेड लीव पर स्मृति ईरानी ने कही ये बात, आखिर क्यों उठाया गया ये मुद्दा...?

ब्रिज पर स्टंट करने वालों की हरकत से एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, उठाया बड़ा कदम

आर्मी स्टेशन के पास हुआ विस्फोट, 1 महीने में सैन्य कैंप के पास तीसरे धमाके से मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -