'पीएम मोदी वोट मांगे, तो उनसे पूछिए क्या वो राजस्थान के CM बनेंगे..', दौसा से भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी
'पीएम मोदी वोट मांगे, तो उनसे पूछिए क्या वो राजस्थान के CM बनेंगे..', दौसा से भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी
Share:

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में तमाम सियासी दल राज्य में अपनी जान झोंक रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राज्य में पार्टी का प्रचार करने पहुंची हैं। कांग्रेस के पास इस चुनाव में अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, जिसके लिए अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गांधी परिवार पूरी ताकत लगा रहे हैं। प्रियंका ने आज राज्य के दौसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।  

उन्होंने कहा कि, 'आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने आपके जीवन में हर मदद करने का प्रयास क‍िया है। अगर आप प‍िछले 5 साल की सरकार का काम देखेंगे तो आप यह पाएंगे क‍ि कांग्रेस सरकार ने आपके जीवन को मजबूत करने का काम क‍िया है।' प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'BJP के नेता अपने और अपने उद्योगपति म‍ित्रों के ल‍िए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी अपने ल‍िए 8 हजार करोड़ का हवाई जहाज खरीदते हैं, लेक‍िन क‍िसानों का कर्ज माफ करने के ल‍िए उनके पास पैसा नहीं है। 27 हजार करोड़ की इमारत बनवाने के ल‍िए पैसा है, लेक‍िन पुरानी पेंशन के ल‍िए पैसा नहीं है।'

उन्होंने कहा कि, ERCP पर‍ियोजना पर BJP के नेता और PM मोदी स‍िर्फ जुमलेबाजी करते हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री मोदी यहां आकर कहते हैं- आप मेरे नाम पर वोट डाल‍िए। उनसे पूछ‍िए- क्‍या प्रधानमंत्री का पद छोड़कर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री बनने वाले हैं।' उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी की नीत‍ि है- गरीबों से खींचना और उद्योगपतियों को सींचना। राजस्थान में BJP बिखरी हुई है, हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। कहीं की ईंट, कहीं को रोड़ा, PM मोदी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा। 

प्रियंका ने कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि, आप यह देखकर वोट दीजिए कि कांग्रेस सरकार ने आपके लिए कितना काम किया है, कितनी योजनाएं लेकर आई है। आपके जीवन में तरक्की लाने के लिए जो सरकार दिन-रात काम करे... उसे वोट दो, कांग्रेस को वोट दो। राजस्थान का रिवाज बदल डालो, इस बार फिर से कांग्रेस को लाओ।

क्या भाजपा के साथ गठबंधन करने जा रही केरल की सत्ताधारी CPIM ? देवेगौड़ा के बयान से मचा सियासी बवाल

अरब सागर में उठ रहा नया चक्रवाती तूफ़ान, मौसम विभाग ने 'Tej' को लेकर जारी किया अलर्ट

पार्टी की ही महिला नेता का उत्पीड़न करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने युथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास को दी जमानत !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -