'बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्या वो योगी जी के राज्य में चले जाएं', लव जिहाद के मामले पर बोले गिरिराज सिंह
'बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्या वो योगी जी के राज्य में चले जाएं', लव जिहाद के मामले पर बोले गिरिराज सिंह
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से लव जिहाद की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इसकी खबर होते हुए गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसी बीच सांसद गिरिराज सिंह भी पहुंचे तथा लोगों से एकजुट होने की अपील की। वहीं, पीड़ित परिजनों ने शादी का झांसा देकर मुस्लिम शख्स पर लड़की को अगवा करने की FIR दर्ज कराई है। 

दरअसल, वीरपुर थाना इलाके के सरौंजा गांव की रहने वाले एक शख्स की 18 वर्षीय बेटी 5 अक्टूबर से लापता है। घरवालों ने गांव के रहने वाले मोहम्मद अशरफ पर शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में अगवा करने की FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि तीन दिन गुजर जाने के पश्चात् पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर गांव के लोगों में बहुत आक्रोश है। रविवार को सैकड़ों गांव के लोगों की उपस्थिति में पंचायत हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि टीका लगाकर एवं भगवा गमछा पहनकर हिंदू के बच्चियों का लव जिहाद किया गया है। इसके पहले इस गांव की चार बच्चियों को लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। इसको लेकर उन्होंने एसपी से चर्चा की है। 

एसपी ने बच्ची की बरामदगी का आश्वासन दिया है। लेकिन, प्रशासन पर आरोप है कि खातोपुर में मंदिर को तोड़ दिया गया तथा पुलिस प्रशासन हिंदुओं को ही जेल भेजता है। एक बार फिर लव जिहाद की घटना हुई है। ऐसे में क्या हिंदू बेगूसराय छोड़कर चले जाएं। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा- यदि लड़की बरामद नहीं हुई तो वो लोगों को एकजुट कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे तो क्या वो लोग उत्तर प्रदेश में योगी जी के राज्य चले जाएं। बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार वोट बैंक की राजनीति के तहत कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस के चलते लोगों ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। 

'BJP मुस्लिमों के नहीं, कट्टरवादी मानसिकता के खिलाफ है', MP में बोले सुधांशु त्रिवेदी

इंदौर में दिखा कांग्रेस और BJP नेताओं का 'भरत मिलाप'! एक ने छुए तो दूसरे ने लगा लिया गले

इजराइल में महिलाओं को नग्न घुमा रहे जो आतंकी, उनके समर्थन में 'अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी' के छात्र! सड़कों पर लगाए अल्लाहु अकबर के नारे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -