'भाजपा वाले आएं तो उन्हें सांड के साथ बाँध दें..', भदोही में BJP पर जमकर बरसे राजभर
'भाजपा वाले आएं तो उन्हें सांड के साथ बाँध दें..', भदोही में BJP पर जमकर बरसे राजभर
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें चरण की वोटिंग से पहले भदोही पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा पर जमकर बरसे। यही नहीं राजभर ने अपने तीखे भाषणों के माध्यम से डबल इंजन की सरकार पर खूब तंज भी कसे। राजभर ने कहा कि, भाजपा को वोट देने से पहले दलित-पिछड़े वर्ग के लोग एक बार अवश्य सोंचे। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा वाले जब वोट मांगने आएं तो उन्हें गांव में घूम रहे सांड़ के साथ बांध दें।

भदोही में आयोजित की गई चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजभर ने आगे कहा कि, भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है, यह दलितों-पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर रही है। सपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, अखिलेश यदव के CM बनते ही पांच वर्षों तक घरेलू बिजली बिल माफ किया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि, जब बुरे दिन थे तब सिलेंडर 500 रुपए का था और अब अच्छे दिन में 1000 का हो गया है। हमें वही दिन लौट दीजिए मोदी। तेल-पेट्रोल सब दोगुना हो गया है।

राजभर ने आगे कहा कि, अमित शाह और मोदी जी हमारे अच्छे दिन ले लें और बुरे दिन वापस लौटा दें। जनता को संबोधित करते हुए ओपी राजभर ने भाजपा को चेताते हुए कहा कि, बनारस, गाजीपुर, मऊ, बलिया, भदोही और जौनपुर में भाजपा का खाता भी नहीं खुलने दूंगा। इस दौरान उन्होंने 125 सीटों पर जीत दर्ज करने का भी दावा किया। उन्होंने कहा, मोदी के राशन वाले नमक में बालू मिला हुआ है। भाजपा वाले आएं तो उन्हें वह लौटा दें। 

ममता से अलग होने के बाद KCR के करीब आए प्रशांत किशोर, जानिए क्या है प्लान

हनी ट्रैप का शिकार हुए विधानसभा चुनाव लड़ रहे नेता, जानिए पूरा मामला

सत्ता पाने के लिए TRS ने की प्रशांत किशोर को 500 करोड़ देने की पेशकश: कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -