पाक यूनिवर्सिटी में अगर लड़का-लड़की साथ दिखे तो 5000 जुर्माना
पाक यूनिवर्सिटी में अगर लड़का-लड़की साथ दिखे तो 5000 जुर्माना
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने एक अजीब फरमान जारी किया है, जिसके तहत यदि कोई लड़का-लड़की साथ दिखी तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वात यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को इसी बात पर निलंबित किया जा चुका है। यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर हजरत बिलाल को उस आदेश के बाद निलंबित किया,

जिसमें कहा गया था कि यदि कोई लड़का-लड़की एक साथ बैठे हुए पाए गए, तो उन पर 5000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। शुक्रवार को उन्होने यह फरमान जारी किया था, जिसके बाद चारों ओर इसकी किरकिरी हो रही थी। यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिस बोर्ड पर नोटिस लगाकर कहा गया कि लड़का-लड़की को कैंपस के भीतर या बाहर साथ चलने या बैठने की इजाजत नहीं है।

अगर इस नियम का कोई भी उल्लंघन करता है, तो उससे 50 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा। नोटिस में आगे लिखा गया है कि इसके बाद उनके परिजनों को अर्जेंट मीटिंग के तहत बुलाया जाएगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिलाल द्वारा जारी किए गए फरमान को अमल में नहीं लाया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -