चंदा कोचर TOP 50 बिजनेस वूमन में शामिल
चंदा कोचर TOP 50 बिजनेस वूमन में शामिल
Share:

न्यूयॉर्क। आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर को फाॅर्चयून मैगजीन द्वारा सर्वाधिक सशक्त बिजनेस महिला की सूची में शामिल किया गया है। उन्हें अमेरिका के बाहर की सबसे शक्तिशाली महिला बताया गया है। जो सूची महिलाओं को लेकर जारी की गई है,उसमें भारतीय मूल की महिलाऐं शीर्ष पर हैं। इन महिलाओं में एक्सिस बैंक की सीईओ शिखा शर्मा शामिल हैं।

मैगजीन ने 50 ग्लोबल बिजनस विमिन की सूची जारी की है जो 17 देशों और अलग- अलग उद्योगों से हैं। इस साल 11 नए उद्यमियों को शामिल किया गया है। वहीं, अमेरिकी लिस्ट में 26 सीईओ शामिल हैं। इसमें 7 नई उद्यमी हैं, जबकि एक ने वापसी की है और 9 प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से हैं।इंदिरा नूई को अमेरिका एडिशन में दूसरे स्थान पर रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिजनस विमन की सूची में बांको सैनटेंडर समूह की एग्जिक्युटिव चेयरमैन ऐना बाॅटिन प्रथम क्रम पर रहीं। गौरतलब है कि चंदा कोचर के कार्यकाल में आईसीआईसीआई ने बड़ी प्रगति की है। भारतीय मूल की महिलाओं के इस तरह से मैग्जीन में शीर्षक्रम पर आने को लेकर सभी में उत्साह है। सभी इसकी सराहना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अवसर देने से भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 

दीवाली में टोयोटा ला रही है न्यू वेरिएंट वाली फॉर्च्यूनर

दीवाली में टोयोटा ला रही है न्यू वेरिएंट वाली फॉर्च्यूनर, कीमत है 36.88 लाख

लड़कियों की आखें बताएंगी अब उनका व्यक्तित्व

टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो की बुकिंग हुई शुरू

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -