'मुझे भरत-चीन सीमा की जरा भी चिंता नहीं..', गृहमंत्री अमित शाह ने क्यों कही ये बात ?
'मुझे भरत-चीन सीमा की जरा भी चिंता नहीं..', गृहमंत्री अमित शाह ने क्यों कही ये बात ?
Share:

नई दिल्ली: भारत और चीन में जारी सीमा विवाद के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यानी शनिवार (31 दिसंबर) को कहा है कि किसी की मजाल नहीं कि वह भारत की सरहद में घुस पाए। अमित शाह ने कहा कि मुझे भारत-चीन सीमा की जरा भी चिंता नहीं होती है। इसका कारण हैं, ITBP के जवान, जिन्हें हम हिमवीर भी बुलाते हैं। जब ITBP के जवान सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वहां पर कैंप कर रहे हैं तो किसी की भी मजाल नहीं है कि भारत के इलाके पर एक इंच जमीन पर भी कब्जा कर पाए। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को बैंगलोर के देवनहाली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ITBP और BPR&D के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि ITBP सभी सुरक्षा बलों में सबसे दुर्गम हालात में सुरक्षा करने वाला बल है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि माइनस 42 डिग्री तापमान में देश की सुरक्षा करना। इसके लिए काफी दृढ़ मनोबल और उच्च श्रेणी की देशभक्ति होगी, तभी ऐसा संभव हो सकता है। अमित शाह ने इस दौरान जवानों की जमकर हौसला आफजाई की।

बता दें कि बीते दिनों तवांग में भारत और चीन के जवानों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीनी जवानों को वहां से खदेड़ दिया था। अमित शाह ने कहा कि ITBP ने अपने स्थापना काल से विषम भौगोलिक परिस्थितियों में, मुश्किल मौसम से लड़ते हुए, मुश्किल से मुश्किल क्षेत्र के अंदर काफी अच्छा परफॉर्म किया है। ITBP के जवानों का यही शौर्य है कि भारत की जनता उन्हें हिमवीर कहकर बुलाती है। मैं मानता हूं कि यह पद्मश्री और पद्म विभूषण से भी बड़ा उपनाम भारत की जनता ने हमारे ITBP के जवानों को दिया है। 

अलीगढ़: दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, 15 लोगों पर केस दर्ज

महबूबा मुफ़्ती ने फिर अलापा कश्मीर राग, अब CJI को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर लगाया ये आरोप

2022 में भारतीय सेना ने 172 आतंकियों को पहुँचाया जहन्नुम, अगले साल भी जारी रहेगा एक्शन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -