पति से अफेयर का शक, पत्नी ने 5 लोगों को पैसे देकर कराया एक महिला का बलात्कार
पति से अफेयर का शक, पत्नी ने 5 लोगों को पैसे देकर कराया एक महिला का बलात्कार
Share:

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला ने अफेयर के संदेह में पति की दोस्त का ही बलात्कार करवा दिया। दरअसल, महिला को संदेह था कि उसके पति का उसके दोस्त के साथ अफेयर है। यही नहीं महिला ने बलात्कार का वीडियो भी बनाया। यह मामला साइबराबाद के गच्चीबौली का है। यहां एक महिला ने दूसरी महिला का बलात्कार कराने के लिए 5 लोगों को हायर किया, ताकि वह उस महिला का रेप करा सके, जिसे लेकर उसे अपने पति के साथ अफेयर होने का संदेह था। 
 
पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री सहित 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही 5 लोगों ने महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, गायत्री का पति श्रीकांत UPSC की तैयारी के दौरान कोचिंग में पीड़िता से मिला था।  पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आया करती थी। इसके बाद वह अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही। इसके बाद गायत्री को संदेह हो गया कि उसके पति का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। काफी विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया। 
 
आरोप है कि 26 मई को गायत्री ने पीड़िता को अपने घर पर बुलाया। यहां पहले से ही गायत्री ने हायर किए गए लोगों को बुला लिया। इसके बाद पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया। यह भी आरोप है कि इसका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया गया कि यदि वह पुलिस के पास जाती है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बाबा मिल गए...! ज्ञानवापी के अंदर दिखा शिवलिंग.., सर्वे रिपोर्ट का Video वायरल

अवैध संबंधों के शक में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

'मुझसे शादी करो, वरना चेहरा ख़राब कर दूंगा..', सिरफिरे आशिक ने लड़की पर डाला तेज़ाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -