Sep 25 2022 12:09 PM
इंदौर/ब्यूरो। इंदौर के मालवीय नगर में ड्राइवर शैलेंद्र चौहान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या के पूर्व उसने पत्नी खुशबू के नाम तीन वीडियो बनाए। खुशबू उससे नाराज होकर मायके चली गई थी।पुलिस ने शैलेंद्र के शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।
विजय नगर पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय शैलेंद्र बाबूलाल चौहान की वर्ष 2008 में खुशबू से शादी हुई थी। शराब पीने की आदत के कारण शैलेंद्र और उसकी पत्नी खुशबू में विवाद होता रहता था। गुस्सा होकर खुशबू रेवती ग्राम स्थित मायके चली गई थी।
शुक्रवार को शैलेंद्र ने मोबाइल में वीडियो बनाया और कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है। उसके लिए जान दे रहा है। इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। पुलिस पहुंची तब उसका शव खुशबू की साड़ी से लिपटा हुआ था।
चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, सांवेर रोड पर मौजूद है फैक्ट्री
हास्य कलाकार शैलेश लोढ़ा ने खराब सड़कों पर कसा तंज, सांसद सहित जनप्रतिनिधियों को लिया आड़े हाथों
अस्पताल में एंबुलेंस गैंग चलाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य में काट रहे थे फरारी
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED