छह साल की उम्र में ऋतिक का फ़िल्मी करियर शुरू हो गया था, पिता के साथ चार फिल्मों में किया काम
छह साल की उम्र में ऋतिक का फ़िल्मी करियर शुरू हो गया था, पिता के साथ चार फिल्मों में किया काम
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता और बेहतरीन डांसर ऋतिक रोशन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऋतिक आज 46 साल के हो गए हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक होती है। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन फोर्ब्स की लिस्ट में मोस्ट पॉपुलर शख्सियत रहे हैं। वही भले ही ऋतिक को अभिनय विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। इसके अलावा ऋतिक के पिता राकेश रोशन अभिनेता और निर्देशक हैं। मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ उनके दादा हैं। ऋतिक की मां पिंकी रोशन निर्माता-निर्देशक जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीतकार बने। ऋतिक की एक बड़ी बहन सुनैना हैं। 

अभिनेता ऋतिक ने अपनी पढ़ाई बॉम्बेे स्कॉटिश स्कूल से की। ऋतिक रोशन ने 80 के दशक में बतौर बाल कलाकार कई फिल्मों में काम किया है । छह साल की उम्र में ऋतिक सबसे पहले फिल्म 'आशा' (1980) में नजर आए। इसके अलावा ऋतिक ने फिल्म 'आप के दीवाने '(1980), 'आस-पास' (1981) में काम किया। धीरे-धीरे ऋतिक ने फिल्में करनी कम कर दीं। उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। ऋतिक ने बतौर सहायक निर्देशक पिता राकेश रोशन के साथ चार फिल्मों में काम किया।

इसके अलावा साल 2000 में ऋतिक रोशन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कहो ना प्यार है' (2000) से डेब्यू किया। राकेश रोशन इस फिल्म के निर्देशक थे। वही फिल्म में ऋतिक के अपोजिट अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म ने ऋतिक को रातों रात सुपरस्टार बना दिया।एक तरफ  बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन 'कहो ना प्यार है' शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे। ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अपनी गर्लफ्रेंड सुजैन से शादी कर ली। उसी साल ऋतिक ने डेब्यू किया था। दोनों के दो बेटे रेहान और रिदान हैं। साल 2014  में ऋतिक और सुजैन ने तलाक ले लिया था । सभी के लिए ये बेहद आश्चर्यजनक था फिलहाल तलाक के बाद भी सुजैन के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं। दोनों कई बार साथ छुट्टियां मनाते देखें जाते हैं।

 

श्रद्धा कपूर ने जड़ दिए वरुण धवन में चांटे, गुस्से में अभिनेता ने भी कर दी हदे पार

सलमान ख़ान ने दिया बड़ा बयान, कहा-2021 की 'ईद' पर दबंग के फैंस मनाएंगे 'दिवाली'

पारदर्शी ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, यूजर ने कमेंट किया- 'कुछ तो शर्म...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -