चांदी का रंग पड़ गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
चांदी का रंग पड़ गया है काला तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Share:

चांदी (Silver) एक ऐसी धातु है जिसकी समय के साथ चमक फीकी पड़ने लगती है। आप सभी को बता दें कि चांदी से कई तरह के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां आदि चीजें बनाई जाती हैं, हालाँकि चांदी की सबसे बड़ी खामी ये है कि आप जब तक इसे इस्तेमाल करते रहेंगे, ये ठीक रहेगी, लेकिन कुछ समय के लिए अगर आपने इसको कहीं रख दिया तो ये धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है। हालांकि काली पड़ने से ये खराब नहीं होती, न ही इसकी वैल्यू कम होती है। बल्कि यह गंदगी और धूल मिट्टी का असर होता है। हालाँकि काली चांदी की चीज उपयोग करने की स्थिति में नहीं होती। ऐसे में आप उसे घर में साफ़ कर सकती है, जानिए कैसे?

चांदी को चमकाने के उपाय-

* सफेद सिरके को गर्म पानी में डालकर इसमें नमक मिलाइए। उसके बाद इसमें चांदी का सामान डाल दीजिए और करीब आधा घंटे तक पड़ा रहने दीजिए। ऐसा करने से चांदी पर जमा मैल और गंदगी आसानी से निकल आती है। जी हाँ और कुछ समय बाद इसे दांत साफ करने वाले खराब ब्रश का इस्तेमाल करके साफ कीजिए। ऐसा करने से कुछ ही समय में ये चमक उठेगी।

* टूथपेस्ट और टूथ पाउडर से भी चांदी की चीजों को चमकाया जा सकता है। हालाँकि इसके लिए केवल सफेद कोलगेट का टूथपेस्ट और टूथ पाउडर अच्छा काम करता है। जी हाँ और उसके बाद इसे ब्रश में लेकर चांदी को रगड़िए और बीच बीच में गर्म पानी डालिए। आप देखेंगे कुछ ही समय में चांदी चमकने लगेगी।

* चांदी को चमकाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा गर्म पानी में डालें और इसमें चांदी का सामान डाल दें। उसके बाद आधे घंटे बाद इसे रगड़ें। चांदी साफ हो जाएगी।

* हैंड सेनिटाइजर भी काम आ सकता है। इसके लिए आप थोड़ा स्प्रे वाला सेनिटाइजर एक बर्तन में निकालें। उसमें चांदी को डाल दें। आधा घंटे बाद इसे रगड़ें और फिर से सेनिटाइजर में डिप कर दें। वहीं कुछ देर बाद इसे रगड़ते हुए गर्म पानी से धोएं।

पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार हुई मशहूर अभिनेत्री, नाम सुनकर लगेगा झटका

रेप के बाद पीड़िता से मिलने गया था आरोपी, हो गई मौत

VIDEO: अमेरिकी दूतावास पर हुआ बड़ा हमला, ईरान से दागी गईं 12 मिसाइलें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -