कनार्टक के प्रथम मुख्यमंत्री के.सी. रेड्डी के बारे में कितना जानते हैं आप
कनार्टक के प्रथम मुख्यमंत्री के.सी. रेड्डी के बारे में कितना जानते हैं आप
Share:

बैंगलोर: कनार्टक के पूर्व सीएम के.सी. रेड्डी (K. Chengalaraya Reddy) का जन्म 4 मई 1902 को वोक्कालिगा परिवार में कर्नाटक (मैसूर) राज्य के कोलार ज़िले हुआ था। वह बचपन से ही क्रांतिकारी स्वाभाव के थे और उन्होंने भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। कानून में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद, रेड्डी ने अन्य सियासी कार्यकर्ताओं के साथ, 1930 में प्रजा पक्ष (पीपुल्स पार्टी) की स्थापना की। 

इस पार्टी का मकसद रियासत मैसूर में जिम्मेदार सरकार बनाना था। पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में समर्थन हासिल किया, क्योंकि इसने मुख्य रूप से किसानों के मुद्दों को जोरशोर से उठाया। 1934 में उन्होंने प्रजा मित्र मंडल के साथ मिलकर 'प्रजा संयुक्त पक्ष' संगठन का गठन किया और अध्यक्ष चुने गए। बाद में, इस संगठन का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया और उसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हिंसा लिया। उन्होंने 1937-38 और 1946-47 तक वह दो दफा मैसूर कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर भी कार्य किया। 1946 में वह कर्नाटक (मैसूर) राज्य से भारतीय संविधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 1947 में भारत की आज़ादी के बाद, वह मैसूर राज्य में जिम्मेदार राज्य सरकार की मांग करने वाले साथ मैसूर चलो आंदोलन में सबसे आगे थे और 25 अक्टूबर 1947 को प्रदेश के पहले सीएम बने। उन्होंने 30 मार्च 1952 तक सीएम पद पर कार्य किया।

रेड्डी 1952 में मैसूर विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। इसके बाद, उन्होंने 1952 से 1957 तक राज्यसभा के सदस्य के तौर पर और 1957, 1962 के संसदीय चुनावों में तक कोलार संसदीय सीट से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस अवधि के दौरान, उन्होंने केंद्रीय आवास और आपूर्ति मंत्री (1957-61) और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री (1961–63) के पद पर भी काम किया। वर्ष 1963-64 तक रेड्डी जी को संसद में कांग्रेस पार्टी का उपनेता बनाया गया। बाद में, उन्होंने 1965 से 1971 तक मध्य प्रदेश के गवर्नर के रूप में भी सेवाएं दी। 27 फरवरी 1976 को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।

टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि आज, मैसूर नरेश के बारे में कितना जानते हैं आप

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में पूरा परिवार ख़त्म, डेढ़ साल के बच्चे समेत 11 की मौत

किशोर और युवा इंजेक्शन के जरिए लेते है ड्रग्स: रिपोर्ट्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -