घर में रखे ऐसे बर्तन, जाने कैसे बढ़ा रहे हैं आपकी परेशानी
घर में रखे ऐसे बर्तन, जाने कैसे बढ़ा रहे हैं आपकी परेशानी
Share:

मानव जीवन में कुछ परेशानी ऐसी होती है जो आती है और जिनके आने का आभास भी नहीं हो पाता, लेकिन वहीं कुछ परेशानी ऐसी भी होती है जो आती तो हैं लेकिन जाने का नाम नही लेती। इन परेशानीयों से ही इंसान दुखी होने लगता है तब ऐसे समय में शास्त्र काम में आते है जो इन परेशानीयों का समाधान करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बाते बताने वाले है। जो आपके घर में मौजूद परेशानीयों को निमंत्रण देती है। जी हां आपके ही घर के बर्तन आपका और आपके परिवार का भाग्य निर्धारित करते हैं तो चलिए देखते हैं कौन सी वह बातें हैं?

घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन हमारे जीवन स्तर को इंगित करते हैं। इसी कारण इन दिनों सुंदर डिजाइन वाले बर्तनों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। इसी चलन के कारण कई घरों में पुराने या टूटे-फूटे बर्तनों को संभालकर स्टोर रूम में रख दिया जाता है, जो कि वास्तु की दृष्टि से अशुभ है तथा इसे वास्तु विज्ञान में एक दोष की भांति देखा जाता है। टूटे-फूटे बर्तन दरिद्रता की ओर संकेत करते हैं तथा इन्हें घर में जगह देने से घर में दरिद्रता बढ़ती है और कई तरह की आर्थिक हानि भी हो सकती है। 

चांदी के बर्तनों में भोजन करना तन, मन और धन के लिए अनुकुल माना गया है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे शरीर की गर्मी का नाश होता है। सोने के बर्तनों में भोजन करने से शरीर ठोस, सशक्त और पराक्रमी बनता है। पुरूषों के लिए सोने के बर्तनों में भोजन करना लाभदायक माना गया है। 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहू ग्रह अशुभता का परम सूचक माना जाता है। टूटे-फूटे तथा खंडित चीनी मिट्टी के बर्तन राहू का प्रतीक हैं। ज्योतिषशास्त्र की लाल किताब में हमेशा से ही इस बात पर जोर दिया जाता है कि घरों में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए, न ही कभी ऐसे बर्तनों में भोजन करना चाहिए। जो व्यक्ति टूटे-फूटे बर्तनों में खाना खाता है उससे धन की देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उसके घर में अलक्ष्मी अर्थात दरिद्रता का निवास होता है। ऐसा होने पर कई प्रकार के नुकसान का सामना करना पड़ता है।

 

बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल करने में इमली का होता है महत्वपूर्ण योगदान

जानें किस जानवर को रोटी खिलाने से दूर होगी किस प्रकार की समस्या

आपकी प्यास ही नहीं जीवन की परेशानी को भी हल करता है पानी

जानें कैसे नमक आपके जीवन की सारी परेशानी को दूर करता है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -