स्ट्रेच मार्क्स का नामोनिशान मिटा देगा ये घरेलु नुस्खा
स्ट्रेच मार्क्स का नामोनिशान मिटा देगा ये घरेलु नुस्खा
Share:

अक्सर देखा गया है की वजन बढ़ने घटने से बॉडी में स्ट्रेच मार्क्स आ जाते है व फिर बढ़ती उम्र में अपने शरीर पर स्ट्रेच मार्क देखकर सबको बुरा लगता है। हालांकि, वजन या मांसपेशियों का अचानक बढ़ जाना स्ट्रेच मार्क की वजह होती है। इस दाग से हर कोई छुटकारा पाने की कोशिश करता है और कई लोग महंगी क्रीम का सहारा भी लेते हैं लेकिन उससे कोई असर नहीं पड़ता। आपको बता दें की स्ट्रेच मार्क पूरी तरह से नहीं खत्म होते लेकिन काफी हद तक हल्के हो जाते हैं और नजर नहीं आते। आज हम आपको कुछ ऐसे घरलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को बिल्कुल हल्का कर देंगे।  बादाम तेल त्वचा को बेदाग और दमकती हुई बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इसी वजह से यह स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। प्रभावित हिस्से पर बादाम तेल से 15 मिनट तक नियमित मसाज स्ट्रेच मार्क्स को बहुत जल्दी हल्का करता है। 

ध्यान दे इसके साथ ही दमकती हुई त्वचा पाने के लिए शुगर स्क्रब के बार में तो आपने सुना होगा। लेकिन शुगर स्क्रब स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में भी कारगर साबित हो सकता है। चीनी में नारियल तेल या बादाम तेल मिलाकर उसको हल्का होने तक मिलाएं। इसमें एक से दो टीस्पून नींबू का रस मिला सकती हैं। तैयार स्क्रब से स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर हल्के हाथों से 8-10 मिनट तक मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार दोहराने से आपको बहुत जल्द फर्क दिखेगा। विटामिन ए स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मददगार होता है। गाजर, एप्रिकॉट, शकरकंद को अपनी डायट में शामिल करके विटामिन ए की मात्रा बढ़ाएं। डॉक्टर की सलाह पर विटामिन ए कैप्सूल का सेवन भी कर सकती हैं। कोको बटर से रात में सोते समय स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से बहुत जल्दी असर दिखागा। कोको बटर त्वचा को पोषित करता है और कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है।

स्किन में ग्लो बढ़ाने के लिए अपनाए ये घरेलु टिप्स, जाने

सर्दियों में इन घरेलु नुस्खों से करे अपनी देखभाल नहीं होगी कोई समस्या

नाभि के कालेपन को दूर करेगा ये घरेलु नुस्खा, आज ही अपनाए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -