मच्छर को भगाने के लिए घर में जलाये ये चीज, सबसे असरदार है ये 4 नुस्खे
मच्छर को भगाने के लिए घर में जलाये ये चीज, सबसे असरदार है ये 4 नुस्खे
Share:

गर्मी के दिनों में अगर सबसे अधिक को परेशां करता है तो वह है  मच्छर। वहीँ इन दिनों में जिन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, वो लोग जानते हैं कि मच्छरों का आंतक छोटा नहीं होता। कई लोगों का नींद खराब करने के अलावा मच्छर डेंगू, मलेरिया जैसी कई जानलेवा बीमारियां दे सकते हैं। जी हाँ लेकिन अगर आप इन मच्छर से परेशान हैं तो आप इन्हे घर से भगाने के लिए कई डिवाइस, कॉयल पर पैसे फूंकते होंगे, लेकिन कई बार ये भी काम नहीं करते होंगे। ऐसे में आज हम कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं। इन उपायों से आप घर से मच्छर को भगा सकते हैं।

* सबसे पहले नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। उसके बाद इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और तेजपत्ते को जला लें। तेजपत्ते का धुंआ सेहत के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं है और इस धुंए के असर से घर के सभी मच्छर भाग जाएंगे।

* आप चाहे तो सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर सकते है और कमरे में ऊंचाई पर रख सकते हैं। इससे मच्छर पास भी नहीं आएंगे।
* रात के समय सोते समय कुछ दूरी पर, सिरहाने कपूर मिले नीम के तेल का दीपक जलाएं, इससे भी मच्छर आपके पास बि‍ल्कुल नहीं आएँगे।
* नारियल तेल, नीम तेल, लौंग का तेल, पिपरमिंट तेल और नीलगिरी के तेल को आपस में समान मात्रा में मिलाएं और एक बॉटल में भरकर रख लें। उसके बाद रात में सोते समय त्वचा पर लगाएं और निश्चिंत होकर सो जाएं। जी दरअसल यह तरीका बाजार की क्रीम से ज्यादा असरदार है और आपको इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।

मच्छरों से फ़ैल सकती है अगली महामारी RVF, जानिए क्या है इसके लक्षण

गर्मी में मच्छर कर रहे हैं परेशान तो तुलसी से लेकर कपूर तक आएँगे आपके काम

डब्ल्यूएचओ ने लोगो को चेताया जीका, डेंगू से हो सकती है अगली महामारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -