गर्मी में मच्छर कर रहे हैं परेशान तो तुलसी से लेकर कपूर तक आएँगे आपके काम
गर्मी में मच्छर कर रहे हैं परेशान तो तुलसी से लेकर कपूर तक आएँगे आपके काम
Share:

गर्मियों का मौसम आ चुका है और इस मौसम में शाम होते ही मच्छरों का आना शुरू हो जाता है। दुनियाभर में कई लोग गर्मी में सबसे अधिक मच्छरों से परेशान रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग मच्छर मारने के लिए बाजारों में मिलने वाले स्प्रे या कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त पदार्थों को यूज करने से आपकी सेहत पर बूरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं और आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
 
तुलसी-
तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कहा जाता है तुलसी का पौधा घर में आने वाले मच्छरों को दूर भगाता है। जी हाँ और आप इसके रस को शरीर पर भी इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि इसे लगाने से मच्छर आपको काटेंगे नहीं।

लेमन ग्रास- हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। जी दरअसल इसकी ताजगी और मनमोहक खुशबू मच्छरों को भगाने के साथ-साथ आपका मूड भी फ्रेश रखती है।

गेंदा- गेंदे का फूल घर को खूबसूरत बनाने के अलावा मच्छरों को भी भगाता है। जी दरअसल इसकी खुशबू मच्छरों को भगाती है। गेंदे की खुशबू आपको मच्छर के साथ कई अन्य तरह के कीड़ों से भी बचाती हैं।

कपूर- कपूर का इस्तेमाल हमेशा पूजा के लिए किया जाता है, लेकिन ये आपको मच्छरों से भी बचा सकता है। आप कपूर को जलाते समय घर के सारे खिड़की दरवाजें बंद कर दें और कुछ देर बाद दरवाजे खोल दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

सफाई- गर्मी के मौसम से घर पर सफाई रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ सुथरी जगह पर मच्छर कम आते है।

लैवेंडर- मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है, उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। ऐसे में लैवेंडर अपके घर को महकाने के साथ मच्छरों को भगा देता है।

मुल्तानी मिटटी और शहद से घर पर स्ट्रेट हो जाएंगे बाल, बहुत आसान है तरीका

हो गए हैं टैनिंग का शिकार तो अपनाए ये 5 सबसे असरदार घरेलू नुस्खे

हर दिन इतनी बेलपत्र चबाने से 1 महीने में खत्म हो जाती है शुगर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -