ड्राई नोज से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
ड्राई नोज से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय
Share:

कई बार अचानक नाक में खुजली होना शुरू हो जाती है। जी हाँ और देखते ही देखते नाक के अंदर ड्राई (Dry Nose) सा महसूस होने लगता है, जिससे कई बार छींके भी आने लगती हैं। जी दरअसल यह समस्या गर्मी के मौसम में अधिक होती है और कई बार मौसम में बदलाव, डिहाइड्रेशन, वातावरण में धूल-गंदगी के कणों, प्रदूषण के कारण भी नाक सूख जाती है। हालाँकि सूखी नाक की समस्या उस समय होती है, जब आंतरिक नासिका मार्ग सूख जाती हैं। वहीं तरी नाक म्यूकोसा की पपड़ी का कारण भी बन सकता है। आप सभी जानते ही होंगे नाक शरीर का ऐसा महत्वपूर्ण अंग है, जिसके जरिए हम सांस लेते हैं। इसी के जरिये हम कुछ भी सूंघ पाते हैं। आप यह भी जानते होंगे नाक धूल-गंदगी और मिट्टी के छोटे-छोटे कणों, एलर्जिक पॉलेंस को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। हालाँकि ड्राई नोज होने के कारण कई बार सांस लेने में भी परेशानी महसूस हो सकती है। इसके चलते यह जरूरी है नाक की प्रॉपर केयर करें। अगर आपको ड्राई नोज या नाक सूखने की समस्या है, तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

* अगर आपकी नाक अंदर से सूखी-सूखी सी रहती है, तो आप नारियल तेल को नाक के अंदर लगाएं। जी हाँ, क्योंकि इससे नाक के अंदर की त्वचा में नमी बनी रहेगी और ड्राई हुई कोशिकाएं भी स्वस्थ हो जाएंगी। इसके लिए आप नाक में दो बूंद नारियल तेल डालकर ड्राई नोज से छुटकारा पा सकते हैं।

* खारा पानी या सलाइन वॉटर भी सूखी नाक की समस्या को ठीक करता है। इसे घर पर आसानी से तैयार करें। इसके लिए आधे कप पानी में 1 छोटा चम्मच शुद्ध नमक या समुद्री नमक मिलाएं। नैसल स्प्रे बॉटल से इसे नाक के अंदर डाल सकते हैं। हथेलियों पर इस पानी को रखकर जोर से इनहेल करने की कोशिश करें, ताकि पानी साइनस कैविटीज तक पहुंच सके और फिर 10 सेकेंड बाद इसे बाहर निकाल दें।


* विटामिन ई ऑयल से भी ड्राई नोज की समस्या से निजात पा सकते हैं। विटामिन ई ऑयल त्वचा को हाइड्रेट रखता है। जी दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो सूखी नाक को ठीक करते हैं। आपको बता दें कि नाक के अंदर विटामिन ई के तेल को एक या दो बूंद डालें। ऐसा दिन में दो बार करें।

* आप ऑलिव ऑयल भी इस्तेमाल में ले सकते हैं। यह भी नाक से संबंधित समस्या को दूर करता है। नारियल तेल, विटामिन ई ऑयल और ऑलिव ऑयल नैसल पैसेज को नमी प्रदान करते हैं। इसी के साथ ड्राईनेस की समस्या को कम करते हैं। खुजली, सूजन से छुटकारा दिलाते हैं। आप नाक के अंदर कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल को डालकर लेट जाएं और ऐसा में दो से तीन बार करें।

चेहरे को गोरा कर त्वचा की सही सफाई करेंगे ये होममेड क्लींजर

बालों को 1 महीने में लम्बा कर देंगी ये चीजें, आज से शुरू कर दें लगाना

लू से आपको बचा सकता है सौंफ का पानी, जानिए इसके बेहिसाब फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -