हल्दी से लेकर नींबू तक से भाग जाएंगे ब्लैकहेड्स, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल?
हल्दी से लेकर नींबू तक से भाग जाएंगे ब्लैकहेड्स, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल?
Share:

ब्लैकहेड्स आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति में देखने के लिए मिलते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती पर दाग बने दिखते हैं और ये खासतौर पर काले या सफेद तरह के दाने नाक व चिन के आसपास होते हैं। वहीं लोग इसे हटाने के लिए लाखों जतन करते हैं और बाजार से भी बहुत सी चीजें लेकर आते हैं लेकिन आप कुछ देसी चीजों को अपनाकर भी इससे छुटकारा पा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप घरेलू उपायों से इससे निजात पा सकते हैं। 

सी सॉल्ट- ब्लैक हेड्स हटाने के लिए सी सॉल्ट और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। उसके बाद तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। करीब 5 मिनट लगा रहने दें और उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

हल्दी- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच हल्दी और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इसके जरिये प्रभावित जगह की मसाज करें। 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें। ध्यान रहे दिन में 2 बार इस मिश्रण को लगाए। 

मुल्तानी मिटटी- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, नीम पाउडर मिलाएं। अब इसके बाद इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। अब तैयार पेस्ट चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें और बाद में चेहरा धो लें।

नींबू- इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इसे हल्के से मसाज करते हुए ब्लैक हेड्स पर लगाएं। उसके बाद इसे पूरे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं और बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें।

क्यों पड़ता है दिल का दौरा?, जानिए क्या है लक्षण और बचने के लिए क्या करें?

बिना जिम जाए कैसे रखे खुद को फिट?, जानिए क्या खाएं-क्या ना खाएं और घरेलू उपाय

गर्मी में आपको ऊर्जा से भरपूर रखेगा गन्ने का जूस, जानिए फायदे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -