अर्नब की गिरफ़्तारी पर 'शाह' का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस और उसके साथियों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया
अर्नब की गिरफ़्तारी पर 'शाह' का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस और उसके साथियों ने लोकतंत्र को शर्मसार किया
Share:

नई दिल्ली: रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अरेस्ट किए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने पुनः एक बार लोकतंत्र को शर्मसार किया है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को शाह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्नब की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया। रिपब्लिक TV और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का गलत इस्तेमाल व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह इमरजेंसी की याद दिलाता है। स्वतंत्र प्रेस पर इस हमले का विरोध होना चाहिए और इसका विरोध होगा।' बता दें कि, ख़ुदकुशी के एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अरेस्ट किया है। मुंबई पुलिस गोस्वामी के निवास पर पहुंची और उन्हें अरेस्ट किया गया। 

अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र CID ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की ख़ुदकुशी की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का सोने पर पड़ा असर, रहा ये हाल

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों आज भी स्थिर, जानिए भाव

बाजार व्यापार उच्च अमेरिकी चुनाव के परिणामों निकले आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -