प्रियंका से लेकर सोहा अली खान तक, देखिए सभी की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें
प्रियंका से लेकर सोहा अली खान तक, देखिए सभी की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें
Share:

बीते कल यानी 10 मार्च को कई लोगों ने होली का जश्न मनाया। ऐसे में इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर हंगामा किया और अपनी होली की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसी लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का जिन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ होली मनाने के लिए मुंबई को चुना। वहीं हाल ही में उन्होंने निक के साथ अपने होली सेलिब्रेशन की एक और तस्वीर शेयर की है है और लिखा है, 'हम पिछले कुछ दिनों से रंगों के बीच जी रहे हैं। सचमुच, निक की पहली होली घर पर मनाया जाना बहुत खास था। सभी लोगों की होली खुशियों से भरी और सुरक्षित हो।'

केवल इतना ही नहीं प्रियंका के अलावा और भी कई सेलेब्स ने जमकर होली मनाई है। इस लिस्ट में दूसरा नाम सोनाक्षी का शामिल है उन्होंने रंगों से सरोबार अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'सभी को होली की शुभकामनाएं। इस साल मैं अपना यह फेवरिट त्योहार नहीं मना पा रही हूं क्योंकि सुरक्षित रहना ज्यादा जरूरी है। उम्मीद का आप सभी की होली भी सुरक्षित हो।'

इसी के साथ बॉलीवुड के नवाबी खानदान से रिश्ता रखने वाली सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी इनाया के साथ होली खेलते हुए एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। वहीं कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपने कॉलेज टाइम के होली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ भोजपुरी सुपरस्टार और टेलिविजन सिलेब्रिटी मोनालिसा ने भी पति संग होली खेलते हुए फोटो शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस दौरान सबसे मशहूर स्टारकिड तैमूर होली के लिए अपनी मॉम करीना और डैड सैफ के साथ नजर आए। वहीं वरुण धवन और नताशा दलाल भी होली खेलने के लिए बाहर दिखाई दिए।

बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में मनाई होली

बेटी के ट्रोल होने से परेशान हैं काजोल, गुस्से में कही यह बात

पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में बहुत सिम्पल नजर आईं करीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -