होली पर बन रहे 3 राजयोग चमकाएंगे इन राशिवालों की किस्मत
होली पर बन रहे 3 राजयोग चमकाएंगे इन राशिवालों की किस्मत
Share:

आज यानी 17 मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं कल 18 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। आप सभी को बता दें कि इस बार होली पर सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के केंद्र में होने से गजकेसरी योग बना रहे हैं। जी हाँ और इसके अलावा केदार योग और वरिष्‍ठ योग भी बन रहे हैं। वहीं होली पर एक साथ 3 शुभ योग बनने से यह होली कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास हो गई है। आज हम उन्ही राशिवालों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

मेष (Aries): ये योग मेष राशि के लिए शुभ रहने वाले हैं। जी हाँ और इस समयान्तराल में भाग्य बली रहेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना दिखती है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे लेकिन पिता को समस्या होने की संभावना है।  

वृषभ (Taurus): इन योगों के कारण आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। जी दरअसल आप बाहर खाना खाते हुए सावधान रहें। वहीं किसी पुराने निवेश का अचानक आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपके जीवनसाथी के लिए ये योग विशेष शुभ रहेंगे।

मिथुन (Gemini): यदि अविवाहित हैं तो विवाह की बात चल सकती है। यदि विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी से बहस करने से बचना बेहतर होगा। माता का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। केवल यही नहीं बल्कि इन योगो के प्रभाव में कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer):  भाई-बहन से कोई लाभ प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा छोटी यात्रा के योग हैं। यदि निवेश करने का सोच रहे हैं तो उसकी प्लानिंग के लिए उत्तम समय है।

कन्या (Virgo): पुराने शत्रु इस योग के प्रभाव में आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। गुस्से को नियंत्रित रखें अन्यथा समस्या और अधिक बढ़ने के आसार हैं। संतान के लिए भी यह योग शुभ नहीं है, यात्रा से बचना उत्तम होगा। 

तुला (Libra): इस योग के प्रभाव में जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बनने के योग हैं। संतान के लिए यह योग शुभ रहेगा। इस योग के प्रभाव में किसी करीबी से विशेष धन-लाभ प्राप्त होगा।

होलिका दहन के दिन गोमती चक्र के इस एक उपाय से चमक उठेगी किस्मत

होलिका दहन में है भद्रा का साया, जानिए कौन-सा है सबसे उत्तम मुहूर्त

होली से पहले जबरदस्त सस्ता हुआ सोना-चांदी, आज ही पहुँच जाए लेने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -