जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के आवेदन की तारीख बढ़ी
जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के आवेदन की तारीख बढ़ी
Share:

नई दिल्लीः भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया नया मुख्य कोच नहीं खोज पा रही है। हॉकी इंडिया ने इस पोस्ट के लिए सबसे पहले 5 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। फिर भी इसके लिए जरूरी कम से कम चार आवेदन नहीं मिलने के बाद इसकी तिथी बढ़ा कर 25 जुलाई कर दी। बृहस्पतिवार को इस तिथी के निकलने पर भी पर्याप्त संख्या में आवेदन नहीं मिलने पर हॉकी इंडिया को मजबूरन इसके लिए आवेदन तिथी एक बार फिर आगे बढ़ाकर 16 अगस्त तक करनी पड़ी है।

इस बात की पुष्टि हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन ने स्वयं की है। यह सूचना हॉकी इंडिया को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर देनी पड़ी। जूड फेलिक्स का भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में टर्म 20 जून को खत्म होने के बाद हॉकी इंडिया ने इस पोस्ट के लिए वैकेंसी जारी किया था। इस साल नौ जनवरी को हॉकी इंडिया ने हरेन्द्र सिंह को भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद से हटा कर जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच पद संभालने की अनुशंसा की थी।

तब हरेन्द्र ने बताया था कि वह भारत की जूनियर हॉकी टीम के मुख्य कोच पद का पदभार तभी संभालेंगे जब हॉकी इंडिया उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार हो। इनमें हरेन्द्र की सबसे बड़ी शर्त थी कि उन्हें किसी भी विदेशी कोच के बराबर वेतन दिया जाए। सूत्रों की मानें तो हॉकी इंडिया के आका हरेन्द्र से इस बाबत एक से अधिक बार संपर्क कर चुके हैं परंतु फिलहाल कोई बात नहीं बनी है। फिलवक्त हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन, भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड और एनालिटिकल कोच क्रिस सिरिलो सभी ऑस्ट्रेलियाई हैं।

विश्व चैम्पियनशिप के लिए इन दो खिलाड़ियों ने कराया टिकट कंफर्म

कपिल देव की अगुवाई वाली सलाहकार समिति चुनेगी अगला कोच

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, विश्व कप में दवाएं खाकर खेले मुकाबले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -