महामहिम ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ
महामहिम ने किया अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ
Share:

कुरुक्षेत्र : हरियाणा प्रवास के दौरान आज देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया. इसके पूर्व उन्होंने धर्मनगरी पहुंचने के बाद सबसे पहले ब्रह्म सरोवर के पवित्र जल से आचमन स्नान किया. इस अवसर पर उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचवाई अौर ब्रह्मसरोवर पर चल रहे श्रीमद्भागवत गीता पूजन व गीता यज्ञ में आहुति भी डाली. बाद में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का उद्घाटन किया.

कुरुक्षेत्र में इस बार 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक अन्तरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा. सीएम खट्टर ने बताया कि मॉरीशस को महोत्सव का भागीदार देश तथा उत्तर प्रदेश को भागीदार राज्य चुना गया है. इस आयोजन में 25 लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि गत वर्ष से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है.

इसके पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुआ. जहां मुख्यमत्री मनोहर लाल खट्टर अौर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उनका स्वागत किया. एयरफोर्स के अधिकारियों ने सलामी दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गीता जयंती महोत्सव के अलावा अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया की बेटी की शादी में भी सम्मिलित हुए. वहाँ उन्होंने सांसद की बेटी को आशीर्वाद दिया. इसके बाद महामहिम कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए.

यह भी देखें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा पर चीन का विरोध

एयर इंडिया ने इस वजह से किया राष्ट्रपति कोविंद की बेटी का तबादला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -