हिंदी के प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल ने कहा दुनिया को अलविदा
हिंदी के प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल ने कहा दुनिया को अलविदा
Share:

नई दिल्ली: हिंदी के प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी दरअसल उनका निधन बीते बुधवार शाम को हो गया। बताया जा रहा है उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी हो रही थी। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दम तोड़ा। आपको हम यह भी बता दें कि मंगलेश अंतिम समय में कोरोना वायरस से संक्रमित थे और इसके अलावा उन्हें निमोनिया भी हो गया था। इन बीमारियों का ही इलाज करवाने के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुए थे और उनकी उम्र 72 वर्ष थी। उन्हें बीते दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं रहे।

उनके निधन के विषय में जानकारी उनके कवि मित्र असद जैदी ने फेसबुक पर दी है। खबर यह है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलेश डबराल के निधन को हिंदी साहित्य को एक बड़ी क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। कवि मंगलेश डबराल के बारे में बात करें तो वह साहित्य अकादमी से पुरस्कृत थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। पहले तो उनका गाजियाबाद के एक अस्पताल में करवाया जा रहा था लेकिन सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

वहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। बीते रविवार शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और यहां उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उसके बाद उनको बुधवार शाम को डायलिसिस के लिए ले जाया जा रहा था कि तभी उनको दिल के दो दौरे पड़े और उनका निधन हो गया।

किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव, अब होगा पूरे देश में प्रदर्शन

क्या है आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल, जानिए यहाँ पंचांग

जानिए राशियां हमारे व्यक्तित्व को कैसे करती है प्रभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -