अमेरिका में भी है हिंदी भाषा हिट
अमेरिका में भी है हिंदी भाषा हिट
Share:

 

वॉशिंगटन: हिंदी है हम वतन है, ये तो हम भारत में कहते है पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिका में भी ऐसा बोलने वालों की जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक ताजा आकंड़े के अनुसार, अमेरिका में भारतीय भाषाओं में सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। लगभग 6 लाख लोग हिंदी बोलते है।

अमेरिका जनगणना ब्यूरो ने बताया कि इसके अलावा अमेरिका में करीब 6 करोड़ लोग घर में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते है। इनमें सबसे आगे स्पैनिश है, जिसे बोलने वाले की संख्या 3.74 करोड़ है। अंग्रेजी भाषी 2,5 करोड़ है, चीनी 29 लाख, फ्रेंच 11 लाख, वियतनामी 14 लाख, जर्मन 11 लाखरशियन 8.79 लाख व अरभी 9.24 लाख लोग बोलते है।

इसके साथ ही यूएस में गुजराती बोलने वाले 3.7 लाख, उर्दू 4 लाख, बांग्ला व पंजाबी 2.5 लाख, अमेरिकावासी उर्दू और करीब 3.7 लाख गुजराती बोलते हैं। बांग्ला और पंजाबी बोलने वाले करीब ढाई-ढाई लाख हैं। तेलुगू बोलने वाले लोग भी करीब ढाई लाख हैं। जबकि तमिल 1 लाख 90 हजार, मलयालम करीब एक लाख 46 हजार और कन्नड़ 48 हजार लोग बोलते हैं। 

जनगणना ब्यूरो के मुताबिक, अमेरिका में 73 हजार लोग मराठी, करीब पांच हजार लोग उड़िया,  1300 लोग असामी और लगभग 1700 लोग कश्मीरी भी बोलते हैं। और तो और सूची में बिहारी बोलने वाले 600 और राजस्थानी बोलने वाले 700 भी शामिल हैं। नेपाली 94 हजार और सिंधी नौ हजार लोग इस्तेमाल करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -