मीका सिंह के 'स्वयंवर' में पहुंची हिना खान, प्रोमो देख झूम उठे फैंस
मीका सिंह के 'स्वयंवर' में पहुंची हिना खान, प्रोमो देख झूम उठे फैंस
Share:

टीवी पर दिखाए जा रहे मीका सिंह के शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' (Swayamvar Mika Di Vohti) को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। मीका के स्वयंवर में एक से बढ़ कर एक खूबसूरत प्रतियोगी आई हुई हैं। इनमें से कुछ प्रतियोगी ऐसी भी हैं, जिनकी मीका के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। अब इनमें से मीका की रानी कौन बनेगी वो तो वक़्त बतायेगा, मगर उससे पहले हिना खान (Hina Khan) ने इन्हें बताया कि स्वयं से प्यार कैसे करते हैं। 

वही अपने फैशन स्टेटमेंट से हर किसी के दिल पर राज करने वाली हिना खान ने 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में पहुंचकर शो की शोभा बढ़ा दी। स्वयंवर में हिना को देख कर मीका सिंह भी बहुत खुश नजर आए। बाकी उनकी रानियों का जो हौसला बढ़ा वो अलग है। वास्तव में हिना खान मीका के स्वयंवर पर शो की प्रतियोगियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये गई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

हिना खान का मानना है कि किसी और को प्यार करने से पहले स्वयं से प्यार करना आवश्यक है। अपनी इसी सोच को लेकर हिना 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में पहुंचीं। तत्पश्चात, उन्होंने मीका की दुल्हनियां बनने आईं प्रतियोगियों को ग्रूमिंग ट्रेनिंग भी दी। हिना से ट्रेनिंग लेने के बाद सभी प्रतियोगियों में एक अलग आत्मविश्वास देखने को मिला। शो में हिना को देख कर उनके प्रशंसकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर नजर आया। वही ये प्रोमो देखकर फैंस का उत्साह भी बढ़ गया है।

VIDEO! शहनाज गिल के को लगी चोट, सड़क पर इस हाल में आई नजर

काली हिंदुत्व को खत्म करती है, फिर लीना मणिमेकलई ने दिया विवादित बयान

साड़ी पहन नोरा फतेही ने खेला क्रिकेट, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -