कंगना पर बरसीं हिमांशी खुराना, कहा- 'कुछ सेलेब्स भी देश को बांटने का काम कर रहे हैं'
कंगना पर बरसीं हिमांशी खुराना, कहा- 'कुछ सेलेब्स भी देश को बांटने का काम कर रहे हैं'
Share:

किसान आंदोलन को लेकर काफी समय से बवाल मचा हुआ है। अब तक कई सेलेब्स इस आंदोलन को लेकर ट्वीट्स और पोस्ट कर चुके हैं। इस लिस्ट में जो नाम सबसे ऊपर है वह है कंगना रनौत का। कंगना इन दिनों बहुत अधिक सक्रियता दिखा रहीं हैं। वह आए दिन ऐसे-ऐसे ट्वीट्स कर रहीं हैं जो किसान आंदोलन से जुड़े हैं। बीते दिनों ही उन्होंने पॉप सिंगर रिहाना पर निशाना साधा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आंतकवादी बता दिया। कंगना ने किसानों को आतंकवादी करार दिया है। इसके आलावा वह लगातार ही यह कहती रहीं कि विरोध कर रहे लोग किसान नहीं हैं।

 

अब इसी क्रम में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना ने कंगना को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए एक पोस्ट के जरिए कंगना पर तंज कसा है। आप देख सकते हैं हिमांशी की पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि उनकी नजरों में जो सेलेब्स किसानों को आंतकवादी बता रहे हैं, वे खुद देश को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है- 'मान भी जाए कि बाहर के लोग हस्तक्षेप ना करें लेकिन ये कुछ सेलेब्स भी देश को बांटने का काम कर रहे हैं। जो आंतकवादी बताकर बांट रहे हैं, वो क्यों नहीं दिखता। हमे आतंकवादी बताकर ये तो इंडियन सिक्योरिटी का भी मजाक बना रहे हैं कि इतने आतंकवादी कैसे मौजूद हैं।'

वैसे इसके अलावा हिमांशी ने यह भी कहा है कि, 'एकजुटता का संदेश देने वाले लोगों को पहले सभी धर्मों का सम्मान करना सीखना चाहिए। सभी वर्गों को उचित सम्मान मिलना चाहिए।' वैसे इस तरह हिमांशी ने सीधे तौर पर कंगना रनौत को अपने निशाने पर लिया है। यह पहली बार नहीं है जब कंगना-हिमांशी के बीच लड़ाई हुई हो, बल्कि इसके पहले भी दोनों की कई मौकों पर तू-तू मैं-मैं हो चुकी है।

रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, ट्रेक्टर परेड में मारे गए किसान के परिवार से करेंगी मुलाकात

भारत के महानतम गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस की ये है सबसे बड़ी उपलब्धि

14 फरवरी से फिर शुरू होंगे संयुक्त अरब अमीरात के स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -