शिमला और रोहतांग के अलावा चोटियों पर भारी बर्फबारी, मौसम बिगड़ा
शिमला और रोहतांग के अलावा चोटियों पर भारी बर्फबारी, मौसम बिगड़ा
Share:

हिमाचल में मौसम साफ रहने के पूर्वानुमान के बीच शनिवार को राजधानी शिमला, कुफरी, रोहतांग, चंबा के जोत समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है । इसके अलावा राजधानी शिमला में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हो गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में पांच फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।  इसके साथ ही छह और सात फरवरी को प्रदेश में मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही दो दिन मौसम साफ रहने के बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली है। शनिवार को रोहतांग के साथ ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी और शीतलहर चलने से तापमान में भारी गिरावट आई है। वही लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। वही बर्फबारी से मनाली-लेह, आनी-जलोड़ी-औट एनएच साथ 162 सड़कें अभी भी ठप हैं। कुल्लू प्रशासन ने हिमखंड गिरने के खतरे को देखते हुए सैलानियों और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

वही जिला चंबा के जोत में शनिवार को छह इंच ताजा बर्फबारी हुई।इसके अलावा  पांगी मार्ग बंद होने से कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में शुक्रवार देर रात बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से जिले में फिर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वही  जिले के भावानगर उपमंडल की 14, कल्पा और पूह खंड की 22 ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। इसके अलावा , प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में ज्यादातर तापमान 18.5, कांगड़ा में 17.1, बिलासपुर में 17.0, हमीरपुर में 16.8, सुंदरनगर में 16.5, भुंतर में 16.6, सोलन में 15.0, नाहन में 14.4, चंबा में 15.4, धर्मशाला में 9.4, शिमला में 7.6, डलहौजी में 2.3, कल्पा में माइनस 0.2 और केलांग में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 15.0
कल्पा                - 8.4
मनाली              - 3.0
शिमला             - 2.0
धर्मशाला            2.8

मनाली में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी सोलंगनाला व अन्य स्नो प्वाइंटों पर पहुंचे। वहीं, ताजा बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए वाहनों की आवाजाही फिर बाधित हो गई है। कुफरी-फागू में बर्फबारी से शनिवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही बाधित रही।इसके अलावा  ताजा बर्फबारी से किन्नौर जिले में शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कंपकंपाती ठंड में जिले के हजारों लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। वही जिले की 36 ग्रामीण सड़कें एक बार फिर बर्फबारी के कारण फिर से बंद हो गई हैं। शनिवार सुबह रिकांगपिओ से भी बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। निगम की बसों को पोवारी से ही चलाया गया। 

बीजापुर के जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, 1 जवान की मौत

निर्भया मामला: केंद्र ने अदालत में कहा- कानून का गलत फायदा उठा रहे गुनहगार

अमृतसर जेल से फरार हुए कैदी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -