'यदा यदा ही धर्मस्य..', अब हिमाचल प्रदेश के बच्चों को भी पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भगवद्गीता, सरकारी आदेश जारी
'यदा यदा ही धर्मस्य..', अब हिमाचल प्रदेश के बच्चों को भी पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भगवद्गीता, सरकारी आदेश जारी
Share:

शिमला: गुजरात और कर्नाटक की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश ने भी स्कूली पाठ्यक्रम में ‘भगवद्गीता’ को शामिल करने का फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि, 'सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस सत्र से 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ एक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी।' उन्होंने मंडी में रविवार (3 अप्रैल, 2022) को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को उनकी संस्कृति के संबंध में जागरूक करने और उन्हें नैतिक रूप से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि, स्कूलों में ‘भगवद्गीता’ संस्कृत और हिंदी भाषा में पढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3री कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई आरंभ करने का भी फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री रविवार को एक जन मंच का नेतृत्व करने और जनता की शिकायतें सुनने के लिए मंडी जिले में पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन मंच कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार ने जनता को अपनी शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए एक शक्तिशाली मंच दिया है।

बता दें कि इससे पहले गुजरात सरकार ने मार्च 2022 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 6 से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूलों में श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ाने का फैसला किया था। यह आदेश गुजरात के सभी स्कूलों में लागू होगा। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने 17 मार्च को इसका ऐलान किया था। शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने इसका ऐलान करते हुए कहा था कि, 'कक्षा 6 से 8 में श्रीमद्भगवद्गीता कहानी और श्लोकों रूप में होगी। वहीं क्लास 9 से 12 तक ये कहानी और श्लोकों के तौर पर पहली भाषा पुस्तक में होगी।'

दक्षिण अफ्रीका ने आपदा स्थिति को औपचारिक रूप से समाप्त किया

गुटेरेस ने बारूदी सुरंग की समस्या को समाप्त करने का आह्वान किया

एनडीडीबी आयात को कम करने के लिए खाद्य तेल सहकारी समितियों को फिर से शामिल करने पर विचार कर रहा है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -