हिमाचल में BJP या कांग्रेस किसकी होगी सरकार?, शुरू हुई मतगणना
हिमाचल में BJP या कांग्रेस किसकी होगी सरकार?, शुरू हुई मतगणना
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बीच बीजेपी को उम्मीद है कि इस बार परंपरा टूटेगी और दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी। हालाँकि कांग्रेस भी पूरी तैयारी में नजर आ रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है कि हमेशा की तरह इस बार भी सरकार बदल रही है और पांच साल बाद इस पहाड़ी राज्य का ताज एक बार फिर कांग्रेस को मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि यहां 12 नवंबर को चुनाव हुए थे और इसमें करीब 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। यह हिमाचल के लिए एक रिकार्ड है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश

ऐसे में राजनीतिक दलों को भी इस बार के परिणाम के जरिए कुछ पुराने रिकार्ड के टूटने का अंदाजा है। आप सभी को बता दें कि हिमाचल में एंटी कंबेंसी को किनारे कर दोबारा ताजपोशी के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। जी हाँ, खुद प्रधानमंत्री तो यहां चुनाव प्रचार में जुटे ही थे, केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की फौज उतार दी गई। यहाँ के लोगों को भरोसा दिया गया कि पिछली बार की गलतियों में इस बार सुधार किया जाएगा। जी हाँ और डबल इंजन की सरकार बनेगी तो तेजी से विकास हो सकेगा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी दस गारंटी के साथ मैदान में थी।

इस पार्टी के नेता बीजेपी सरकार की खामियां गिनाते हुए नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरी थी। जबकि तीसरी पार्टी के रूप में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यहां भाग्य आजमाने उतरे थे। इस वजह से एक तरह से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति थी। हालाँकि आखिरी फैसला तो हिमाचल की जनता ही लेगी। आज सुबह आठ बजे से इसकी घोषणा भी शुरू हो जाएगी और जनता का फैसला शाम तक आ जाएगा।

किसी भी दल की दोबारा नहीं बनी हिमाचल में सरकार, क्या इस बार बदलेगा ट्रेंड?

आज कौन मारेगा गुजरात-हिमाचल में बाजी?, भावनगर में तैनात 800 पुलिसकर्मी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -