हिलेरी ने मुस्लिम विरोधी बयानों को बताया खतरनाक
हिलेरी ने मुस्लिम विरोधी बयानों को बताया खतरनाक
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मुस्लिम विरोधी बयानों को खतरनाक बताया है। उन्होने कहा कि आतंकवाद को मिटाने के लिए दृढ़ निश्चय और एकता की भावना पैदा की जानी चाहिए। उन्होने रिपब्लिकन पार्टी की ओऱ इशारा करते हुए कहा कि मैं दूसरे पक्षों से जो बयान सुन रही हूँ वह केवल अपमानजनक और शर्मनाक ही नही बल्कि खतरनाक भी है।

68 साल की हिलेरी ने 2016 में अपने पहले इंटरव्यू में कहा कि मैंने नव वर्ष में संकल्प लिया है कि मैं उनके व्यक्तिगत हमलों पर प्रतिक्रिया नहीं करूंगी। बहरहाल, हिलेरी ने ट्रम्प का नाम लिए बिना उनकी नीति संबंधी घोषणाओं और उनके बयानों की कड़ी आलोचना की। बता दें कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल ट्रंप ने हिलेरी के उपर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

हिलेरी ने कहा कि हमें उनलोगों को ईनाम नही देना चाहिए जो लोग भड़काऊ भाषण देते है, अपमानजनक टिप्पणियां करते है, फिर भले ही ये टिप्पणियां मुसलमानों या मेक्सिको निवासियों या महिलाओं के बारे में हो या फिर शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम लोगों के बारे में हो। उन्होने कहा कि यह लक्षण नेतृत्व करने का तो बिल्कुल भी नही है।

यह दिखावेपन और हड़बड़ी को दर्शाता हैस जिसे अमेरिकनस को खारिज कर देना चाहिए। हिलेरी से जब उनके प्रतिद्धंद्धियों के दावेदारी के बारे में पूछा गया तो वो बोली कि दावेदारों के बयान बेहद निराशाजनक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -