पत्नी के लिए किया विमान को हाइजैक, अब पत्नी को पत्र भेजने की कर रहा मांग
पत्नी के लिए किया विमान को हाइजैक, अब पत्नी को पत्र भेजने की कर रहा मांग
Share:

लर्नाका : मिस्त्र के एक विमान को अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर साइप्रस में लैंड करवाया। साइप्रस पुलिस ने बताया कि विमान को लर्नाका हवाई अड्डे पर उतारा गया। हाइजैकर की पहचान इब्राहिम समाहा के रुप में हुई है। वह मिस्त्र का ही रहने वाला है। खबरों के मुताबिक उसने ऐसा अपनी पत्नी के लिए किया है और अब वो अपनी पत्नी को पत्र भेजने की मांग कर रहा है।

उसने साइप्रस में एक ट्रांसलेटर व राजनीतिक शरण भी मांगी है। पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने नियंत्रण टावर से सुबह साढ़े आठ बजे संपर्क किया और विमान को आठ बजकर 50 मिनट पर उतरने की इजाजत दे दी गई। अपहरणकर्ताओं ने फौरन कोई मांग नहीं की है। आपदा बल को हवाई अड्डे पर तैनात कर दिया गया है।

यह प्लेन अलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहा था। मंगलवार की सुबह-सुबह आतंकियों ने इसे हाइजैक कर लिया और साइप्रस की ओर ले गए। इजिप्ट एयरलाइंस ने बताया कि आतंकियों से बात की जा रही है। विमान में कुल 81 यात्री सवार थे, जिसमें से आतंकियों ने 4 विदेशी व क्रू मेंबर्स को छोड़कर सभी को रिहा कर दिया है।

कहा जा रहा है कि विमान को साइप्रस में भी जबरन लैंडिंग कराया गया। साइप्रस रे़डियो ने फ्लाइट MS181 की इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की। इजिप्ट सिविल एविएशन ने बताया कि हाइजैकरों ने सुसाइड बेल्ट डेटोनेट करने की धमकी दी है। अगवा करने वालों ने मांग की है कि पुलिस की गाड़ियां प्लेन से दूर रहे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -