पत्नी को मनाने के लिए हाइजैक कर लिया पूरा विमान
पत्नी को मनाने के लिए हाइजैक कर लिया पूरा विमान
Share:

काहिरा: दुनिया में एक से बढ़कर एक शूरवीर है। जिस इजिप्शियन विमान को हाइजैकर ने हाइजैक किया है, उसकी मांग है कि साइप्रस में रहने वाली उसकी पत्नी से उसकी मुलाकात कराई जाए, विमान का अपहरण करने वाले का नाम सैफ अलादिन मुस्तफा है औऱ वो मिस्त्र का रहने वाला है।

विमान में अब भी 4 क्रू मेंबर और 4 यात्री बंधक बने हुए है। मुस्तफा की मांग है कि मिस्त्र की जेल में बंद कुछ महिला कैंदियों को रिहा किया जाए। इजिप्ट एयरलाइंस ने बताया कि आतंकियों से बात की जा रही है। विमान में कुल 81 यात्री सवार थे, जिसमें से आतंकियों ने 4 विदेशी व क्रू मेंबर्स को छोड़कर सभी को रिहा कर दिया है।

कहा जा रहा है कि विमान को साइप्रस में भी जबरन लैंडिंग कराया गया, साइप्रस रे़डियो ने फ्लाइट MS181 की इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की। इजिप्ट सिविल एविएशन ने बताया कि हाइजैकरों ने सुसाइड बेल्ट डेटोनेट करने की धमकी दी है, अगवा करने वालों ने मांग की है कि पुलिस की गाड़ियां प्लेन से दूर रहे।

पहले हाइजैकर ने सुरक्षा बलों को प्लेन से दूर हट जाने को कहा, इसके बाद उन्होने 20 महिलाओं व बच्चों को छोड़ दिया। उसने यह भी मांग कि है कि उसे एक ट्रांसलेटर मुहैया कराई जाए औऱ राजनीतिक शरण दी जाए। कहा जा रहा है कि मुस्तफा ने प्लेन को इस्तांबुल ले जाने को कहा लेकिन पायलट ने बताया कि विमान में इतना ईंधन नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -