तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत 1 घायल
तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत 1 घायल
Share:

इंदौर। शहर में चंदन नगर इलाके में रहने वाला एक परिवार उज्जैन में रहने वाली बहन के यहां ईद मनाने गया था। रविवार को ये लोग एक्टिवा पर इंदौर लौट रहे थे। तभी इनकी एक्टिवा को तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति और 7 साल के बेटे को चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पोस्मॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद परिजन रात 11 बजे शव को ले कर कब्रिस्तान लेकर गए।  इसी बीच हादसे में शिकार हुए बेटे को पेट दर्द होने लगा तो उसे अस्पताल ले गए। वहां देर रात बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

पोलइ के मुताबिक मृतक महिला रानो बी (35) पति सलीम अब्बासी निवासी केशव नगर और इनका 7 साल का बेटा अरमान उर्फ अनस है। वही सलीम घायल है। हादसा उज्जैन-सांवेर रोड पर रविवार दोपहर 1 बजे हुआ। मृतका रानो के भाई सादिक ने पुलिस को बताया कि जीजा परिवार को लेकर उज्जैन में रहने वाली बहन के घर आया था। तभी सांवेर थाना क्षेत्र के बायपास पर वे हादसे का शिकार हो गए। 

लोगों ने दोनों घायलों को सांवेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां से सलीम ने घर वालों को सूचना दी। इधर, पुलिस ने सांवेर अस्पताल में रानो बी का पोस्टमॉर्टम करवाया तब तक बच्चे की हालत ठीक दिख रही थी। उसे बाहरी कोई चोट लगी दिख नहीं रही थी। उसकी मां को दफनाने के चार घंटे बाद बच्चे को पेटदर्द हुआ तो अस्पताल ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह उसका पीएम करवाकर श‌व परिजन को सौंपा गया।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का बड़ा बयान : चुनाव से पहले कई बीजेपी विधायक व नेता होंगे कांग्रेस में शामिल

नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन ने बरसाई लाठीयां

दोस्तों के साथ घूमने गया छात्र सेल्फी लेने के चक्कर में 800 फीट गहरी खाई में गिरा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -