नहीं रहा 1971 युद्ध का हीरो, PM मोदी-शाह ने जताया शोक
नहीं रहा 1971 युद्ध का हीरो, PM मोदी-शाह ने जताया शोक
Share:

जोधपुर: राजस्थान की लोंगेवाला चौकी पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस एवं असाधारण वीरता दिखाने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पूर्व जवान (सैनिक) भैरों सिंह राठौड़ का सोमवार को जोधपुर में देहांत हो गया। वह 81 वर्ष के थे। भारत-पाकिस्तान के इस युद्ध पर बनी बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘बॉर्डर’ में एक्टर सुनील शेट्टी ने उनकी भूमिका निभाई थी। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक ट्वीट किया, जांबाज भैरों सिंह राठौड़ ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-जोधपुर में आखिरी सांस ली।

BSF के महानिदेशक और सभी रैंकों के अफसरों ने 1971 के युद्ध के चलते लोंगेवाला युद्ध के हीरो एवं सेना पदक से सम्मानित नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह के निधन पर शोक जताया। BSF उनकी बहादुरी, साहस एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण को सलाम करता है। पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भैरों सिंह राठौड़ के देहांत पर दुख जताया है। मोदी ने ट्वीट किया, नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह जी को हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हमारे देश के इतिहास में एक अहम मोड़ पर महान साहस दिखाया। उनके देहांत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

अमित शाह ने भैरों सिंह राठौड़ के साथ बीते साल दिसंबर में हुई अपनी एक मुलाकात का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, बीते साल अपने जैसलमेर के प्रवास पर भैरों सिंह राठौड़ जी से भेंट हुई थी, मातृभूमि के लिए प्रेम एवं देशभक्ति की जो ज्वाला उनके दिल में थी, वो सचमुच अद्वितीय थी। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भगवान उनके घरवालों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक अन्य ट्वीट किया, वर्ष 1971 के युद्ध के नायक भैरों सिंह राठौड़ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

शराब की होम डिलीवरी करते पकड़ा गया छात्र, दिन में करता था पढ़ाई

अब एक बटन दबाते ही पहुँच जाएगी पुलिस

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की मर्सिडीज का शॉकर टूटा, बाल-बाल बचे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -